{"_id":"60c8f8e7a08fb33bce171479","slug":"maharashtra-a-truck-overturned-in-osmanabad-people-looted-goods-worth-70-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : उस्मानाबाद में पलटा ट्रक, लोगों ने लूटा 70 लाख रुपये मूल्य का सामान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : उस्मानाबाद में पलटा ट्रक, लोगों ने लूटा 70 लाख रुपये मूल्य का सामान
Wed, 16 Jun 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, उस्मानाबाद
पीटीआई, उस्मानाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 16 Jun 2021 03:06 AM IST
सार
- ट्रक में मोबाइल फोन, कंप्यूटर, एलईडी, खिलौने और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान था
- पुलिस ने गांव के आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर लोगों से ट्रक का सामान वापस करने को कहा गया
विज्ञापन
maharashtra police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में एक ट्रक के पलटने के बाद कथित तौर पर राहगीरों और ग्रामीणों ने उसमें लदा करीब 70 लाख रुपये मूल्य का सामान लूट लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लोगों से लूटा हुआ माल वापस लाने के लिए पुलिस को दल बनाकर आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाना पड़ा।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि घटना वाशी तहसील में तेरखेड़ा के लक्ष्मी पारधी पेड़ी के पास तड़के तीन बजे सोलापुर-औरंगाबाद राजमार्ग पर हुई। उन्होंने कहा, ट्रक में मोबाइल फोन, कंप्यूटर, एलईडी, खिलौने और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान था।
विज्ञापन
सामान सड़क पर गिरने के बाद राहगीर और ग्रामीण उसे लेकर जाने लगे और कुछ लोगों ने कंटेनर का दरवाजा काट दिया। स्थानीय पुलिस और दंगा नियंत्रण बल को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि कुछ गांव वालों ने पुलिस की अपील पर सामान लौटा दिया लेकिन बहुत से लोगों ने नहीं लौटाया जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर लोगों से ट्रक का सामान वापस करने को कहा गया।
पुलिस उपाधीक्षक मोतीचंद राठौड़ ने कहा, 70 लाख रुपये मूल्य का सामान की लूट हो सकती है और हमने अभी तक 40 प्रतिशत वापस कर लिया है और अधिक लोगों से सामान लौटाने को कहा जा रहा है।