महाराष्ट्र: अहमदनगर में डिवाइडर लांघकर दूसरी दिशा से आ रही बस से भिड़ी कार, हादसे में पांच लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया। जिले से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर देवगाड़ फाटा में रविवार देर रात एक बस और कार की टक्कर हो गई। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
सामने से आ रही निजी बस से हुई टक्कर
नेवासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात दो बजे हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार औरंगाबाद जा रही थी। देर रात सामने से आ रही एक निजी बस से अचानक कार की टक्कर हो गई। बता दें कि बस अहमदनगर की ओर जा रही थी।
अहमदनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार सड़क के डिवाइडर पर चढ़ने के बाद उछलकर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई।
जालना जिले के रहने वाले थे मृतक
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग जालना जिले के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नेवासा ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।