{"_id":"6a073a1897d686c6090459eb","slug":"maharashtra-52-ips-officers-transfers-minister-meghna-sakore-bordikar-husband-promoted-as-navi-mumbai-joint-cp-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बड़ा फेरबदल: दीपक साकोरे बने नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त; 52 IPS अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में बड़ा फेरबदल: दीपक साकोरे बने नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त; 52 IPS अधिकारियों के तबादले
Fri, 15 May 2026 08:54 PM IST
शिवम गर्ग
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 15 May 2026 08:54 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार ने 52 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर के पति दीपक साकोरे को नवी मुंबई का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 52 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में मुंबई, नवी मुंबई और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा दीपक साकोरे की पदोन्नति को लेकर हो रही है। वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर के पति हैं।
विज्ञापन
दीपक साकोरे बने नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त
अब तक नवी मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के पद पर तैनात दीपक साकोरे को प्रमोट कर संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। दीपक साकोरे लंबे समय से महाराष्ट्र पुलिस में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और अपराध नियंत्रण के मामलों में उनकी कार्यशैली की चर्चा होती रही है।
विज्ञापन
मेघना साकोरे-बोर्डीकर कौन हैं?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता मेघना साकोरे-बोर्डीकर महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री हैं। उनके पास लोक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम), ऊर्जा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जल आपूर्ति और स्वच्छता जैसे विभागों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
'12th Fail' वाले IPS मनोज शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस बड़े फेरबदल में सबसे चर्चित नाम मनोज कुमार शर्मा का भी रहा। उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर बनी फिल्म 12वीं फेल काफी लोकप्रिय हुई थी। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा को मुंबई पुलिस में संयुक्त आयुक्त (कानून और व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे डीसीपी और अतिरिक्त आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
मुंबई पुलिस के कई बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, मुंबई पुलिस में संयुक्त आयुक्त (अपराध) लक्ष्मी गौतम का तबादला विशेष पुलिस महानिरीक्षक के पद पर किया गया है। वहीं सत्यनारायण चौधरी को संयुक्त आयुक्त-यातायात बनाया गया है। उनकी जगह अनिल कुंभारे को नया संयुक्त आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त निशित मिश्रा और प्रशासनिक संयुक्त आयुक्त एस जयकुमार को भी पदोन्नत कर विशेष आईजी बनाया गया है।
नवी मुंबई से छत्रपति संभाजीनगर तक तबादले
नवी मुंबई के डीसीपी जोन-3 प्रवीण मोहिते का तबादला छत्रपति संभाजीनगर कर दिया गया है। इसके अलावा दत्ता कराले, प्रवीण पडवाल और सुवेज हक सहित कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस विभाग में नई पोस्टिंग के जरिए कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।