फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 20 people from Nanded gurdwara test COVID-19 positive

महाराष्ट्र: नांदेड़ गुरुद्वारे में 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, जिले में मरीजों की संख्या 26 हुई

Sat, 02 May 2020 01:00 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नांदेड़
पीटीआई, नांदेड़ Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 02 May 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: 20 people from Nanded gurdwara test COVID-19 positive
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में स्थित गुरुद्वारा लंगर साहिब में रहने वाले 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. नीलकंठ भोसिकर ने बताया कि गुरुद्वारे में रहने वाले कुल 97 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे। इनमें से 20 लोग इस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों को एनआरआई भवन कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि नमूने 30 अप्रैल और एक मई को लिए गए थे। भोसिकर ने एक बयान में कहा कि 25 अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 41 अन्य लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा 11 अन्य की रिपोर्ट के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। 
विज्ञापन



अधिकारी ने बताया कि इन मामलों को मिलाकर नांदेड़ में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed