फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 passengers injured as bus turns turtle Kendrapara Odisha Bus gutted in fire in Navi Mumbai Updates

Accident: केंद्रपाड़ा में बस पलटने से 25 यात्री घायल, छह की हालत गंभीर; नवी मुंबई में आग से बस खाक

Thu, 19 Jan 2023 08:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Jan 2023 08:55 PM IST
सार

नवी मुंबई नगर निकाय द्वारा संचालित एक बस में अचानक आग लग गई, लेकिन उसमें सवार सभी 20 यात्री बाल-बाल बचे। बस ठाणे जिले से कल्याण जारी रही थी।

विज्ञापन
25 passengers injured as bus turns turtle Kendrapara Odisha Bus gutted in fire in Navi Mumbai Updates
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कटक-चांदबली राज्य राजमार्ग पर गांजा चौक के पास हुई, क्योंकि चालक ने कथित तौर पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बस चंदाबली से पट्टामुंडई की ओर जा रही थी। रजकनिका पुलिस थाने के निरीक्षक बिल्वमंगल सेठी ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों का राजकनिका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नवी मुंबई में आग लगने से बस खाक, कोई हताहत नहीं
नवी मुंबई नगर निकाय द्वारा संचालित एक बस में अचानक आग लग गई, लेकिन उसमें सवार सभी 20 यात्री बाल-बाल बचे। बस ठाणे जिले से कल्याण जारी रही थी। अधिकारी के मुताबिक, घटना नवी मुंबई में खोनी-तलोजा रोड पर स्थित नागजारी बस स्टॉप पर सुबह नौ बज कर करीब 55 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई है। नवी मुंबई नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी योगेश कडुस्कर ने बताया कि जब बस में आग लगी तब यह नवी मुंबई से कल्याण की ओर जा रही थी। बस के चालक ने इसे देखा और तत्काल बस रोकी एवं खतरे का अलार्म बजाया। सभी 20 यात्री तुरंत बाहर निकल गए और बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की सजा
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक कोर्ट ने छह साल पहले चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट, केंद्रपाड़ा, त्रिविक्रम केशरी चिनारा की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। विशेष सरकारी वकील मनोज साहू ने कहा कि अगर वह जुर्माना नहीं भरता है तो उसे छह महीने और कैद की सजा काटनी होगी। किशोरी को उसके गांव के पास खेत में अकेला पाकर युवक ने 9 जून 2017 को उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे भारतीय दंड संहिता और POCSO अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया है।

असम में फूड पॉइजनिंग से दो बच्चों और दादी की मौत
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में संदिग्ध भोजन विषाक्तता से दो बच्चों और उनकी दादी की मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों ने मंगलवार की रात पीठा (चावल के केक) खाए थे, जिसके बाद उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की और टेकेलांगजंग इलाके में अपने घर में उल्टी करने लगे। बुधवार को घर में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गुरुवार को सात वर्षीय लड़के की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने माता-पिता को 11 वर्षीय लड़की को दिफू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी, लेकिन वे उसे वापस घर ले गए, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।


ट्रक की वैन से टक्कर हो जाने से 10 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर हो जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मुंबई से 130 किमी से अधिक दूर स्थित रायगढ़ के रेपोली गांव के पास सुबह 4.45 बजे हुआ। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने कहा कि पीड़ित सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी जिले के गुहागर शहर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed