फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahakumbh: Garbage pickers will also get the benefit of Namaste Yojana

Mahakumbh: कचरा बीनने वालों को भी मिलेगा 'नमस्ते योजना' का लाभ, इतने श्रमिकों को मिलेगा लाभ

Mon, 17 Feb 2025 09:54 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 09:54 PM IST
सार

Mahakumbh:  वित्त वर्ष 2024-25 से सरकार ने कचरा बीनने वालों को भी 'नमस्ते योजना' के अंतर्गत लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। इससे उन्हें कानूनी संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और सुरक्षित आजीविका प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Mahakumbh: Garbage pickers will also get the benefit of Namaste Yojana
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा सफाई कर्मचारियों का सम्मान करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत अर्धकुंभ और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के अवसर पर श्रमिकों की पूजा की थी और उनका सम्मान किया था। उनकी इस सोच को अन्य केंद्रीय मंत्री भी लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। इस समय प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भी सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जा रहा है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने नागवासुकि सेक्टर-7 कैलाशपुरी मार्ग, (पश्चिमी पटरी) महाकुंभ नगर में स्थापित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के शिविर में आयोजित "पीपीई किट वितरण एवं सुगमता कार्यक्रम" में सहभागिता की। 
विज्ञापन


इस दौरान बीएल वर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं और सफाई कर्मियों से बातचीत की और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है, जहां करोड़ों लोग संगम में स्नान करने आते हैं। इतनी विशाल जनसंख्या के बीच सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंधन एक चुनौती है, जिसे सरकार योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अब कोई भी सफाई कर्मी जोखिम भरे कार्य के लिए मजबूर न हो।" उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 से सरकार ने कचरा बीनने वालों को भी 'नमस्ते योजना' के अंतर्गत लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। इससे उन्हें कानूनी संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और सुरक्षित आजीविका प्राप्त होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा पृथक्करण को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार अब तक 65,060 सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों की प्रोफाइलिंग कर चुकी है, 32,734 श्रमिकों को पीपीई किट वितरित की जा चुकी हैं, 86 आपातकालीन प्रतिक्रिया इकाइयों को सुरक्षा उपकरण प्रदान किए गए हैं और 15,153 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed