फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahagathbandhan is a failed idea says amit shah in BJP national executive meet

महागठबंधन शिगूफा, मोदी के सहारे ही 2019 की लड़ाई लड़ेगी भाजपा: शाह

Sun, 09 Sep 2018 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sun, 09 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
Mahagathbandhan is a failed idea says amit shah in BJP national executive meet

विपक्ष के गठबंधन को झूठ, ढकोलसा और भ्रांति आधारित बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के काम की फैली खुशबू और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व की बदौलत 2019 के लोकसभा चुनाव में और बड़ी जीत हासिल करने का दावा किया है। 

विज्ञापन


शनिवार को शुरू हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सरकार और भाजपा जहां मेकिंग इंडिया में लगी है, वहीं विपक्ष ने ब्रेकिंग इंडिया को अपना एजेंडा बना लिया है। 
विज्ञापन


विपक्षी महागठबंधन से चिंतित न होने का आह्वान करते हुए शाह ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा बीते लोकसभा चुनाव में इसमें शामिल सभी दलों को हरा कर सत्ता में आई है। इस दौरान शाह ने सरकार की उपलब्धियों के तथ्य के साथ सामने रखने और विरोधियों को खुली बहस की चुनौती देने का भी आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि 2019 में हमारे जीतने में कोई संदेह नहीं है। मोदी सरकार के करीब 5 साल के कार्यकाल के कामों की खुश्बू चारों ओर फैली हुई है। हमारे पास पीएम मोदी के रूप में दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है।

काम की खुशबू और पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व की बदौलत ही पार्टी वर्तमान में देश के 70 फीसदी भूभाग और 19 राज्यों में अपने दम पर सत्ता में है। ऐसे में हम अगले लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में और बड़ी जीत हासिल करेंगे। बस इसके लिए हमें कभी आराम की मुद्रा में नहीं आना है। 

महागठबंधन शिगूफा विपक्ष कुंठित  

Mahagathbandhan is a failed idea says amit shah in BJP national executive meet

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज केहर वर्ग को छुआ है। उन वर्गों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव हुआ है, जहां कभी विकास की रोशनी नहीं पहुंची थी। यही कारण है कि कुंठित विपक्ष पीएम मोदी और मोदी सरकार के खिलाफ कृत्रिम आरोपों का सहारा ले रही है।

सरकार देश को बनाने (मेङ्क्षकंग इंडिया) में लगी है तो विपक्ष देश को तोडने (ब्रेकिंग इंडिया) में लगी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन शिगूफा है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं। इसमें शामिल सभी दलों को भाजपा बीते लोकसभा चुनाव में हरा चुकी है। 

चिदंबरम एंड कंपनी को दें चुनौती 

अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सरकार पर हमला बोल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिंदंबरम पर शाह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था फ्रांस से आगे पहुंच चुकी है। नोट बंदी और जीएसटी के कारण तीन लाख फर्जी कंपनियां बंद हुई। आयकर देने वालों संख्या में सौ फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। पार्टी कार्यकर्ता चिदंबरम एंड कंपनी को इन तथ्यों के सहारे खुली बहस की चुनौती दें। 

विस्तार वाले राज्यों पर निगाह 

शाह ने कहा कि पार्टी जिन राज्यों में सत्ता में है, वहां लोकसभा चुनाव में सुखद परिणाम आएंगे। यहां हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पार्टी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना जैसे राज्यों में नंबर दो पर है। यहां सत्ता विरोधी लहर हमें व्यापक लाभ पहुंचा सकती है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडू में पार्टी की परीक्षा नहीं हुई है। पार्टी यहां भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

घुसपैठियों के लिए देश में जगह नहीं 

Mahagathbandhan is a failed idea says amit shah in BJP national executive meet
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) मामले में शाह ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि देश में एक भी घुसपैठियों को जगह नहीं मिलेगी। असम में एनआरसी के जरिए हमने अपनी सोच का परिचय करा दिया है।

भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ रत्ती भर भी समझौता नहीं करेगी। इसी दौरान शाह ने पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि इन देशों से शरणार्थी के रूप में यहां आने वालों को नागरिकता देने में रत्ती भर भी देर नहीं लगाई जाएगी। 

गोरगांव मामले में महाराष्ट्र के सीएम की तारीफ 

शहरी नक्सली मामले में विपक्षी हमले का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि ये पार्टियां वोट बैंक की राजनीति करती है। इसी राजनीति के तहत माओवादियों के शहरी मॉड्यूल पर हाथ नहीं डाला गया। इस दिशा में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फर्नांडिस और पुणे पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed