{"_id":"5de1a3878ebc3e54f65bdac7","slug":"maha-vikas-aghadi-government-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: तीन पहियों की सरकार में शुरू हुई खींचतान, कांग्रेस उपमुख्यमंत्री पद पर अड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: तीन पहियों की सरकार में शुरू हुई खींचतान, कांग्रेस उपमुख्यमंत्री पद पर अड़ी
Sat, 30 Nov 2019 04:32 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 30 Nov 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे-शरद पवार-सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविकास अघाड़ी की तीन पहियों की सरकार के आगे बढ़ने से पहले ही खींचतान शुरू हो गई हैं। शिवसेना को मुख्यमंत्री पद देने के बाद कांग्रेस-एनसीपी में उपमुख्यमंत्री पद के लिए ठन गई है। कांग्रेस उपमुख्यमंत्री पद मांग रही है, जबकि एनसीपी ने इस पर अपना दावा ठोका है। अघाड़ी में कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष पद देने की बात हुई है। दो उपमुख्यमंत्रियों पर भी एनसीपी राजी नहीं है।
विज्ञापन
यह विवाद सामने आने के बाद एनसीपी नेता अजित पवार ने शुक्रवार को मीडिया में कहा कि महाविकास अघाड़ी में किसे क्या मिलेगा, यह पहले ही तय हो चुका है। बंटवारे के मुताबिक शिवसेना को मुख्यमंत्री पद मिला जबकि एनसीपी को उपमुख्यमंत्री तथा विधानसभा का उपाध्यक्ष पद और कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा। कांग्रेस की मांग पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। दिल्ली पत्र भेज कर कांग्रेस आलाकमान से विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उनके नेता का नाम मांगा गया है, जो शनिवार सुबह 11 बजे के पहले राज्यपाल को भेजा जाना है।
विज्ञापन
उधर, सूत्रों का कहना है कि मामला इतना आसान नहीं है, जितना पवार बता रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी इस बात पर राजी है कि मंत्रिमंडल में एकाध जगह कम मिले परंतु उपमुख्यमंत्री पद जरूरी है क्योंकि तभी महाविकास अघाड़ी की सरकार में तीनों दलों का गठबंधन दिखेगा। उद्धव के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले भी अघाड़ी की बैठक में यह मुद्दा उठा था और तब भी कांग्रेस ने कहा था कि उसे उपमुख्यमंत्री पद नहीं मिला तो बेहतर होगा कि शिवसेना-एनसीपी मिलकर सरकार बनाएं। वह उन्हें बाहर से समर्थन देगी।
विज्ञापन