{"_id":"676abf12ceaad71ee2008dcf","slug":"maha-kumbh-tte-will-treat-the-passengers-anxiety-and-restlessness-railway-took-this-step-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MahaKumbh: यात्रियों की घबराहट-बेचैनी का टीटीई करेंगे इलाज, इस वजह से रेलवे ने उठाया ये कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MahaKumbh: यात्रियों की घबराहट-बेचैनी का टीटीई करेंगे इलाज, इस वजह से रेलवे ने उठाया ये कदम
Tue, 24 Dec 2024 07:33 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:33 PM IST
सार
Maha Kumbh: यूपी के प्रयागराज में जनवरी 13 जनवरी से महाकुंभ शुरु होने जा रहा है। इसमें करीब 50 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना है। देशभर से लोगों को यहां पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने पूरी व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में होने वाले प्रयागराज महाकुंभ की अंतिम तैयारियां जोरों पर है। इस महाकुंभ शामिल होने के लिए विदेशों से नहीं देश के विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। ऐसे में लोगों की स्वास्थ्य को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अहम कदम उठाया है। रेलवे स्टेशन पर टिकटों की जांच कर रहे टीटीई जरूरत पड़ने पर आपका इलाज भी करेगे। इसके लिए टीटीई के अलावा अन्य रेलवे कर्मियों को बाकायदा ट्रेनिंग दी जा रही है। यह व्यवस्था प्रयागराज के सभी स्टेशनों पर महाकुंभ के दौरान लागू रहेगी।
यूपी के प्रयागराज में जनवरी 13 जनवरी से महाकुंभ शुरु होने जा रहा है। इसमें करीब 50 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना है। देशभर से लोगों को यहां पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने पूरी व्यवस्था कर ली है। तमाम राज्यों के प्रमुख शहरों से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। सबसे ज्यादा लोग ट्रेनों से ही आएंगे। रेलवे इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारी और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे रहा है।
दरअसल, रेलवे ने पूर्व अनुभव के आधार पर देखा है कि रेलवे स्टेशनों पर कई बार भीड़ के चलते यात्रियों की तबियत खराब हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते एनडीआरएफ द्वारा प्रयागराज के स्टेशन पर तुरंत उपचार देने के लिए रेलवे कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने रेलवे कर्मियों को ट्रेनिंग दी है। रेलवे कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के साथ ही यात्रियों को प्रभावी ढंग से फर्स्ट मेडिकल रिस्पांस देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
इससे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा बेहतर सकेगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यकता पड़ने पर आपात स्थिति के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें प्राथमिक चिकित्सा तकनीक, कार्डियक अरेस्ट के मामलों के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर), भीड़-भाड़ वाले वातावरण में तेजी से निकासी, हताहतों के सहायता के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसके साथ ही प्लेटफार्म और स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा देने लिए बेड भी लगाए गए हैं।