फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh: Govt says taking steps to rationalise fares for Prayagraj flights

Maha Kumbh: 50000 रुपये में मिल रही है प्रयागराज जाने वाली उड़ान की टिकट, लगाम लगाने की तैयारी में डीजीसीए

Mon, 27 Jan 2025 10:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Jan 2025 10:19 PM IST
सार

Maha Kumbh: विमानन मंत्रालय ने कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों के किराए पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। महाकुंभ के चलते बढ़ी हुई यात्री मांग को देखते हुए उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है।  
 

विज्ञापन
Maha Kumbh: Govt says taking steps to rationalise fares for Prayagraj flights
प्रयागराज जाने वाली उड़ानों का बढ़ा किराया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज की ओर रुख कर हैं। लेकिन इस बार महाकुंभ के कारण उड़ानों के किराए में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक, सभी प्रमुख शहरों से प्रयागराज जाने वाली उड़ानों का किराया आसमान छूने लगा है। इस बढ़े हुए किराये से यात्रियों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। वहीं, विमानन मंत्रालय ने कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों के किराए पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। महाकुंभ के चलते बढ़ी हुई यात्री मांग को देखते हुए उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है।  

विज्ञापन


इस समय प्रयागराज के लिए 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं और करीब 80 हजार सीटें हर महीनें उपलब्ध हैं। दिसंबर 2024 में प्रयागराज से आठ शहरों के लिए सीधी उड़ानें थीं, जबकि अब 17 शहरों के लिए सीधी उड़ाने उपलब्ध हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इन नई उड़ानों का मकसद क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करना और महाकुंभ के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालना है। विमानन मंत्रालय ने बताया कि इन उड़ानों की संख्या बढ़ाने से हवाई किराए पर दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए बेहतर सुलभता सुनिश्चित की जाएगी। महाकुंभ 26 फरवरी तक जारी रहेगा। ऐसे में प्रयागराज के लिए उड़ानों के किराए में बढ़ोतरी पर चिंता जताई जा रही थी। पिछले हफ्ते डीजीसीए के अधिकारियों ने एयरलाइन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें ज्यादा उड़ानें संचालित करने और किराए को नियंत्रित करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


विमानन मंत्री राम मोहन नायडू के निर्देशों के अनुसार डीजीसीए ने एयरलाइनों से कहा है कि शाही स्नान जैसे महत्वपूर्ण दिनों पर पर्याप्त उड़ान क्षमता सुनिश्चित करें। खासतौर पर 29 जनवरी, 3 फरवरी, 4 फरवरी, 12 फरवरी और 26 फरवरी 2025 को विशेष ध्यान दिया जाएगा। मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है और इस दिन विभिन्न शहरों से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाने वाली उड़ानों के किराए में भारी अंतर देखा जा सकता है। 29 जनवरी को प्रयागराज जाने वाली उड़ानों के किराए-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दिल्ली से प्रयागराज- किराया लगभग 20,339 रुपये से 51,207 रुपये तक। 
  • मुंबई से प्रयागराज- किराया लगभग 31,081 रुपये से  56,059 रुपये तक। 
  • अहमदाबाद से प्रयागराज- किराया लगभग 42,572 रुपये से 56,235 रुपये तक। 
  • लखनऊ से प्रयागराज- किराया लगभग 25,110 रुपये से 47,332 रुपये तक। 

 यह आंकड़े 27 जनवरी के हैं और इनमें कुछ बदलाव हो सकता है, क्योंकि किराया समय के साथ बढ़ या घट सकता है।

अकाशा एयर 28 और 29 जनवरी को अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू करेगा। इसके बाद, फरवरी में यह एयरलाइन अहमदाबाद से 9 और बंगलूरू से 12 उड़ानें संचालित करेगी, जिससे करीब चार हजार सीटें बढ़ेंगी। वहीं, स्पाइसजेट दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी, बंगलूरू, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद से प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू करेगा, जिससे फरवरी में करीब 43, हजार सीटों की बढ़ोतरी होगी। 


   
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज हवाई अड्डे पर एक हफ्ते में 30,172 यात्री आए और 226 उड़ानें संचालित हुईं। साथ ही, हवाई अड्डे पर रात की उड़ानों की भी शुरुआत की गई है। प्रयागराज के लिए उड़ानों की बुकिंग और किराए में वृद्धि से पर्यटन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, खासकर घरेलू और विदेश यात्रियों पर। यात्रा क्षेत्र की विशेषज्ञ ज्याति मयाल ने कहा कि किराए में बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed