फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh 2025: Why does everyone want to go to Prayagraj by this train dispite Shatabdi and Rajdhani trains

Maha Kumbh: क्यों सभी इसी ट्रेन से जाना चाहते हैं प्रयागराज? शताब्दी-राजधानी को भी देती है टक्कर, जानें खासियत

Mon, 27 Jan 2025 03:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 27 Jan 2025 03:05 PM IST
सार

प्रयागराज एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 10 बजकर 10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरु करती है। ये ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर सूबेदारगंज स्टेशन तक जाती है जो प्रयागराज जिले में ही है।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025: Why does everyone want to go to Prayagraj by this train dispite Shatabdi and Rajdhani trains
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरुआत गई है। मकर संक्रांति के अमृत स्नान पर्व पर करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था। अब तक 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली से प्रयाग जाने वाले अधिकांश श्रद्धालु ट्रेन से यात्रा को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। वैसे तो प्रयागराज जाने के लिए कई ट्रेनें हैं लेकिन एक ट्रेन कुछ ज्यादा ही खास नजर आ रही है। ये ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस है। इस ट्रेन में ऐसी क्या खासियत है जो इसे खास बनाता है। दरअसल, प्रयागराज एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन थी जिसे 24 कोच के साथ चलाया गया था। इतने कोच के साथ अभी तक किसी और ट्रेन ने 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को नहीं छुआ है।ये कारनामा केवल प्रयागराज एक्सप्रेस के नाम पर ही दर्ज है। ये ट्रेन अब भी भारत की सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन है। किसी और ट्रेन को 24 पैसेंजर कोच के साथ नहीं चलाया जाता है।
विज्ञापन


प्रयागराज एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 10 बजकर 10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरु करती है। ये ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर सूबेदारगंज स्टेशन तक जाती है जो प्रयागराज जिले में ही है। इससे मुख्य स्टेशन का बोझ कम होता है। दरअसल, इस ट्रेन की टाइमिंग भी इसे आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है क्योंकि ये रात को दिल्ली से निकलती है और सुबह सात बजे प्रयाग पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नई दिल्ली से शुरू होकर ये गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर होते हुए सूबेदारगंज पहुंचती है। इस यात्रा में प्रयागराज एक्सप्रेस को 9 घंटे से कम का समय लगता है। इस ट्रेन किराए में स्लीपर का किराया 390 रुपये, एसी-3 का 1020 रुपये, एसी-2 का 1430 रुपये और एसी-1 का किराया 2390 रुपये होता है। जबकि ये ट्रेन सूबेदारगंज से रात 10.15 बजे शुरू होती है। जो अगले दिन सुबह 7 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचती है।


इस ट्रेन के सबसे ज्यादा लंबा होना ही इस ट्रेन को खास नहीं बनती बल्कि दूसरे कई कारणों से भी ये ट्रेन अन्य ट्रेनों से अलग हैं क्योंकि ये ट्रेन इस रूट की हाई प्रायोरिटी ट्रेन है। इसका मतलब है कि इसे शताब्दी-राजधानी के बराबर या कई दफा उससे ऊपर की वरीयता दी जाती है। इसलिए यह ट्रेन अमूमन हमेशा टाइम पर ही प्रयागराज पहुंच जाती है। इसका टाइम पर प्रयागराज पहुंचना भी एक कारण है कि लोग इसी से लोग कुंभ जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed