फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha govt will give Maratha reservation that will pass legal test CM Shinde on Jarange fast withdrawal

Maharashtra: जारांगे के अनशन खत्म करने के बाद बोले सीएम शिंदे, मराठा आरक्षण के लिए तैयार करेंगे बेहतर मसौदा

Fri, 03 Nov 2023 12:55 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 03 Nov 2023 12:55 AM IST
सार

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने मराठा आरक्षण के लिए अनशन पर बैठे सभी लोगों से अपना विरोध वापस लेने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनोज जारांगे द्वारा अपना अनशन वापस लेने की घोषणा के बाद अन्य लोग भी इसका पालन करेंगे।

विज्ञापन
Maha govt will give Maratha reservation that will pass legal test CM Shinde on Jarange fast withdrawal
सीएम एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे कार्यकर्ता मनोज जारांगे के अनशन खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मराठाओं को आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देगी, जो सुप्रीम कोर्ट में कानूनी परीक्षण में पास होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य पिछड़ा आयोग ने मराठा आरक्षण के लिए पहले ही काम शुरू कर दिया है। हम मराठा समुदाय के लिए इस तरह से आरक्षण की व्यवस्था करना चाहते हैं, जिससे भविष्य में कोई कानूनी अड़चन न आए। सीएम शिंदे ने कहा कि पिछले आरक्षण अधिनियम में जो भी खामियां थीं, हम उन्हें सुधारेंगे और एक बेहतर मसौदा तैयार करेंगे।
विज्ञापन


मुंबई में मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा, "मैं मराठा आरक्षण के लिए अनशन पर बैठे सभी लोगों से अपना विरोध वापस लेने की अपील करता हूं। जारांगे द्वारा अपना अनशन वापस लेने की घोषणा के बाद मुझे उम्मीद है कि अन्य लोग भी इसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अशांति और अनिश्चितता का प्रभाव आने वाले दिनों में मध्यावधि परीक्षा देने जा रहे छात्रों पर नहीं पड़ना चाहिए। सीएम ने कहा, हम बातचीत और चर्चा के माध्यम से समाधान ढूंढना चाहते हैं। मैंने मनोज जारांगे से भी यही बात कही। राज्य कड़ी मेहनत करेगा और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण प्राप्त करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मराठों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देने के मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हर जिला कलेक्टर को पुराने रिकॉर्ड खोजने के लिए कलेक्टरेट स्टाफ के दस अधिकारियों को तैनात करने के लिए कहा जाएगा, जिसके आधार पर पात्र मराठों को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र दिया जा सके। शिंदे ने कहा कि प्रत्येक पात्र आवेदक को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र मिलना चाहिए। इसके लिए जिला कलेक्टर से पुराने रिकॉर्ड खोजने के कार्य में 10 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे।

उन्होंने कहा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज जस्टिस संदीप शिंदे की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा गठित समिति को पहले ही हजारों दस्तावेज मिल चुके हैं, जो कई लोगों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सक्षम बनाएंगे। शिंदे समिति ने कुछ ही समय में 13,000 से अधिक रिकॉर्ड ढूंढ लिए हैं।

बता दें, मराठों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर अनशन करने वाले कार्यकर्ता मनोज जारांगे की एक मांग यह है कि मराठा समुदाय के लोगों को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र दिया जाए। महाराष्ट्र में कृषक कुनबी समुदाय को पहले से ही ओबीसी श्रेणी में आरक्षण का लाभ मिलता है।

आंदोलन के दौरान हिंसा की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग 
इधर, वकील गुणरत्न सदावर्ते ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा को लेकर महाराष्ट्र में दर्ज सभी एफआईआर सीबीआई या किसी अन्य विशेष एजेंसी को सौंपने की मांग की है। वकील गुणरत्न सदावर्ते मराठा आरक्षण के खिलाफ हैं। उन्होंने पहले ही आरक्षण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।


नई याचिका में सदावर्ते ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं के खिलाफ पिछले दो महीनों में दर्ज की गई 28 एफआईआर को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। याचिका में दावा किया गया है कि मराठा कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल ने हिंसा को भड़काया है, लेकिन उनके राजनीतिक संबंधों के कारण किसी भी एफआईआर में उनका नाम शामिल नहीं किया गया है। सदावर्ते ने हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान के लिए आंदोलनकारियों पर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की है और राज्य सरकार को उन व्यक्तियों को मुआवजा देने का निर्देश देने की भी मांग की है, जिनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed