फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha CM assures probe into Sanjay Raut's 'threat to life' allegation; says inquiry will check whether it's 'st

संजय राउत को जान से मारने की धमकी!: महाराष्ट्र CM बोले- जांच होगी, देखेंगे कहीं यह भी तो स्टंट नहीं

Wed, 22 Feb 2023 06:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 22 Feb 2023 06:43 PM IST
सार

कैबिनेट बैठक के बाद राउत के आरोपों पर शिंदे ने कहा कि मामले की गहन जांच होगी। यह देखा जाएगा कि राउत का दावा तथ्यों पर आधारित है या यह भी कोई स्टंट है। राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराना हमारी जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
Maha CM assures probe into Sanjay Raut's 'threat to life' allegation; says inquiry will check whether it's 'st
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार संजय राउत को कथित तौर पर मिलीं जान से मारने की धमकियों की जांच करवाएगी। शिंदे ने कहा कि पुलिस उनके दावे की जांच करेगी और उसी हिसाब से कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि संजय राउत ने मंगलवार को पुलिस को पत्र लिखकर खुद को जान का खतरा बताया। उन्होंने चिट्ठी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से खुद को जान को खतरा होने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


क्या बोले एकनाथ शिंदे?
कैबिनेट बैठक के बाद राउत के आरोपों पर शिंदे ने कहा कि मामले की गहन जांच होगी। यह देखा जाएगा कि राउत का दावा तथ्यों पर आधारित है या यह भी कोई स्टंट है। राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक कमेटी पहले से ही गठित की जा चुकी है। 
विज्ञापन


शिंदे ने आगे कहा कि राजनीतिक मकसद से सुरक्षा कवर वापस नहीं लिया गया है। कमेटी खतरे की धारणा की समीक्षा करेगी और सत्ता पक्ष या विपक्ष के किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करेगी। वहीं, पुलिस को राउत के पत्र का जवाब देते हुए फडणवीस ने पहले कहा था कि राज्यसभा सांसद को बिना सोचे समझे आरोप लगाने की आदत है, लेकिन फिर भी उनके पत्र को समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्या थे संजय राउत के आरोप?
संजय राउत ने अपने पत्र में कहा कि एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं।

पत्र की प्रति फडणवीस को भी भेजी
राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में कई आरोप लगाए हैं। इसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं।


राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने की जांच की मांग 
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के शिकायत की जांच के लिए ग्रहमंत्रालय से मांग की है। उन्होंने कहा कि राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे ने उन्हें खत्म करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को काम पर रखा है, राज्य के गृह मंत्री को इसकी जांच करानी चाहिए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed