फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha: Ailing infant dies after failing to get treatment at PHC on time due to lack of road in village

Maharashtra: गांव में सड़क न होना पड़ा एक परिवार पर भारी, बीमार बच्ची को समय पर नहीं ले जा सके अस्पताल; मौत

Thu, 13 Jul 2023 09:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2023 09:59 AM IST
सार

म्हासेपाड़ा गांव की बच्ची कुछ दिन पहले बीमार पड़ गई थी। परिवार ने उसे मालवाड़ा के अस्पताल में दिखाने का फैसला किया। चूंकि गांव में कोई पहुंच मार्ग नहीं है, इसलिए पीएचसी पहुंचने में देरी हो गई और समय पर इलाज न मिल पाने के कारण बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
Maha: Ailing infant dies after failing to get treatment at PHC on time due to lack of road in village
बीमार बच्ची की हुई मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव से दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। विक्रमगढ़ तालुका के एक गांव की दो महीने की बीमार बच्ची को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई। दरअसल, उचित इलाज न मिल पाने के पीछे का कारण आर्थिक तंगी नहीं बल्कि गांव की सड़क है। बताया जा रहा है कि सैकड़ों आबादी वाले इस गांव में सड़कें नहीं बनी हैं।

विज्ञापन

मौत का कारण निमोनिया
परिवार का कहना है कि गांव में उचित सड़क नहीं होने की वजह से वह पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तक समय पर नहीं पहुंच पाए, जिसकी वजह से बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, विक्रमगढ़ तालुका के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप निंबालकर ने बताया कि बच्ची की बुधवार को निमोनिया के कारण मृत्यु हुई है।

विज्ञापन

गांव में कोई पहुंच मार्ग नहीं
बता दें, म्हासेपाड़ा गांव की बच्ची कुछ दिन पहले बीमार पड़ गई थी। जब वह सही नहीं हुई तो उसके माता-पिता ने उसे मालवाड़ा के नजदीकी पीएचसी में ले जाने का फैसला किया। चूंकि करीब 150 लोगों की आबादी वाले गांव में कोई पहुंच मार्ग नहीं है, इसलिए परिवार को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए भारी बारिश में एक घुमावदार रास्ता अपनाना पड़ा। वहीं, नदी पार करने के लिए लकड़ी के तख्ते रखे गए थे। बच्ची के पिता नरेश चव्हाण ने कहा कि कड़ी मशक्कत से पीएचसी पहुंचे तो, लेकिन देरी हो गई और पीएचसी पहुंचने से पहले ही बच्चे की रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की मांग 
ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से नदी पर पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed