{"_id":"5c27c961bdec2256ec3d0328","slug":"magician-javed-khan-won-8th-season-of-india-s-got-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियाज गॉट टैलेंट में चला जादूगर जावेद खान का जादू, 8वें सीजन के बने विजेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडियाज गॉट टैलेंट में चला जादूगर जावेद खान का जादू, 8वें सीजन के बने विजेता
Sun, 30 Dec 2018 12:52 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-8 के विजेता जावेद खान
इंडियाज गॉट टैलेंट का 8वें सीजन का समापन शनिवार को हो गया। इस सीजन में विजेता का ताज मुंबई के जादूगर जावेद खान के सिर पर सजा। पिछले लगभग ढाई महीने से चल रहे इस कार्यक्रम में अभिनेत्री किरण खेर, निर्देशक-निर्माता करण जौहर व अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जज की भूमिका में थीं।
विज्ञापन
जावेद खान के साथ ग्रैंड फिनाले में 4 और प्रतिभागी थे, लेकिन विनर जावेद बने। विजेता बनने पर पुरस्कार के रूप में उन्हें 25 लाख रुपये और मारुति एर्टिगा कार मिली।
विज्ञापन