{"_id":"5a4036844f1c1b96368b68d0","slug":"magenta-line-inauguration-pm-modi-to-be-in-public-talk-for-45-minutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजेंटा लाइन उद्घाटन: 45 मिनट जनता से रू-ब-रू होंगे PM मोदी, साथ में होंगे CM योगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मजेंटा लाइन उद्घाटन: 45 मिनट जनता से रू-ब-रू होंगे PM मोदी, साथ में होंगे CM योगी
अमर उजाला ब्यूरो / नोएडा
Updated Mon, 25 Dec 2017 04:51 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित जनसभा में 45 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर मजेंटा लाइन का उद्घाटन करेंगे। मोदी के मंच पर पहुंचने के बाद पहला संबोधन केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का होगा, जो तीन मिनट का होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री का संबोधन दोपहर 01.33 बजे शुरू होगा, जो 02.18 बजे समाप्त होगा। दोपहर 02.20 बजे वह कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर जाएंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री दोपहर 12:50 बजे बॉटेनिकल गार्डन पर बनाए गए हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह 1:00 बजे बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। यहां शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह उनका स्वागत करेंगे। 1 बजे वह बॉटेनिकल गार्डन-कालकाजी मेट्रो लिंक का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर डीएमआरसी के एमडी की ओर से स्टेशन पर प्रदर्शनी के माध्यम से मेट्रो परियोजना का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।
पढ़ें- यूपी और कोरिया ने पर्यटन व संस्कृति सहित कई क्षेत्रों के विकास में सहयोग के लिए साइन किए MOU
विज्ञापन
मेट्रो लिंक के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री मेट्रो से ओखला पक्षी विहार स्टेशन तक जाएंगे। यात्रा के दौरान डीएमआरसी की ओर से मेट्रो के अंदर ऑडियो विजुअल प्रस्तुति दी जाएगी। यहां वह 1:15 बजे पहुंचेंगे। करीब 01.25 बजे पीएम एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा और एमिटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. अशोक चौहान उनकी अगवानी करेंगे।

पीएम के अगल-बगल बैठेंगे मुख्यमंत्री और राज्यपाल
पीएम मोदी, सीएम योगी
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी की जनसभा में मंच व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री के अगल-बगल मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सीट प्रस्तावित की गई है। बायीं ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैंठेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के बगल में बायीं ओर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उद्योग मंत्री सतीश महाना होंगे। इसी तरह से पीएम के दायीं ओर राज्यपाल राम नाइक होंगे। उनके दायीं ओर केंद्रीय मंत्री महेश खन्ना, यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना और विधायक पंकज सिंह होंगे। ब्यूरो
15 जोन में बांटकर होगी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम की सुरक्षा को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 15 जोन बनाए गए हैं। सभी जोन के प्रभारी एएसपी स्तर के अधिकारी होंगे। पीएम-सीएम की सुरक्षा में पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 8 एसपी, 20 एएसपी, 65 डीएसपी, 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बल और 10 कंपनी पीएसी भी होगी। इसके अलावा 500 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। तैयारियों के बाबत भाजपा सांसद, विधायक व अन्य नेता भी दिनभर जायजा लेते रहे।
दिनभर चला रिहर्सल, निगरानी में होंगे हेलिकाप्टर
पीएम की सभा को लेकर एसपीजी ने दिनभर रिहर्सल किया। इसमें फ्लीट के अलावा हेलिकाप्टर व अन्य माध्यम शामिल रहे। बताया जा रहा है कि पीएम के हेलिकाप्टर के साथ दो और हेलिकाप्टर भी लैंड करेंगे। हवाई निगरानी भी रखी जाएगी।
एमिटी में लैंड करेगा सीएम का हेलिकाप्टर
राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ एक साथ हिंडन पहुंचेंगे। इसके बाद वह 11.50 तक एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंच जाएंगे। यहां जायजा लेने के बाद वह बॉटेनिकल गार्डेन जाएंगे। वहां से पीएम को रिसीव करने के बाद वापसी होगी।