फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mafia don Abu Salem talked to mobile in arthur road jail

महाराष्ट्र: विपक्ष ने सदन में पेश किया अबू सलेम का मोबाइल, जेल में करता था बात

Sat, 12 Aug 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला/ ब्यूरो, मुंबई Updated Sat, 12 Aug 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mafia don Abu Salem talked to mobile in arthur road jail
abu salem

मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में बंद कुख्यात माफिया डॉन अबू सलेम जेल में मोबाइल से बात करता था। बृहस्पतिवार को विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने उस मोबाइल को सदन में पेश कर खलबली मचा दी।

विज्ञापन


मोबाइल विधान परिषद के सभापति के सुपुर्द किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे गंभीर मामला बताते हुए अबू सलेम के मोबाइल की फोरेंसिक जांच की घोषणा की है।
विज्ञापन


जेल में सलेम द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल सदन में लाकर विरोधी पक्ष नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम जेल में फोन का उपयोग करता है। जेल में सुरक्षा व्यवस्था कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि इसकी सत्यता की जांच कराई जाए। मुंडे ने कहा कि इसके लिए मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। उन्होंने मोबाइल की जांच करने की मांग करते हुए अबू सलेम द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल को सभापति को सौंप दिया।


मुंडे ने कहा कि फडणवीस सरकार के आज तक के कार्यकाल में विधान मंडल के 9 सत्र हुए। प्रत्येक सत्र में सरकार के मंत्रियों के खिलाफ सबूत दिए। परंतु, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुंडे ने आरोप लगाया कि यह सरकार पारदर्शी भ्रष्टाचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed