फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madurai bench of Madras High Court directs parents of Tamil nadu girl who killed herself over forced conversion to accept body and bury it

तमिलनाडु: जबरन धर्म परिवर्तन के बाद नाबालिग ने दी थी जान, अदालत ने माता-पिता को दिया अंतिम संस्कार करने का निर्देश

Sat, 22 Jan 2022 07:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 Jan 2022 07:13 PM IST
सार

तंजावुर के क्रिश्चियम मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने एक वीडियो में दावा किया था कि स्कूल प्रबंधन ने उसे जबरन ईसाई धर्म स्वीकार करवाया है।

विज्ञापन
Madurai bench of Madras High Court directs parents of Tamil nadu girl who killed herself over forced conversion to accept body and bury it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के बाद आत्महत्या करने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के माता-पिता को निर्देश दिया कि अपनी बेटी के शव को स्वीकार करें और उसका अंतिम संस्कार करें। अदालत के निर्देश का पालन करते हुए अब माता-पिता ने शव ले लिया है। 

विज्ञापन


17 वर्षीय किशोरी के संबंधी इस मामले में स्कूल और हॉस्टल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे और शव को स्वीकार करने से इनकार कर रहे थे। छात्रा के पिता ने मदुरै पीठ में एक याचिका दायर की है और मामले को सीबीसीआईडी के पास स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


अदालत ने थिरुकट्टुपल्ली पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से दोबारा की गई अपील पर न्यायाधीश जीआर स्वामीनाथन ने इसे शनिवार को जरूरी मामले की तरह लिया और कहा कि छात्रा का शव उसके माता-पिता को स्वीकार करना चाहिए और अंतिम संस्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश ने कहा कि अपनी जान देने से पहले किशोरी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उसने दावा किया है कि स्कूल प्रबंधन ने उसे ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर किया था। अदालत ने कहा कि शव को उसके शहर तक भेजने के लिए बंदोबस्त किए जाएं और पुलिस इसमें दखल न दे। 

जानिए क्या है मामला
यह किशोरी तमिलनाडु के तंजावुर जिले के क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल में पढ़ती थी। वहां उसका कथित तौर पर उत्पीड़न किया गया और जिस हॉस्टल वार्डन उससे जबरन घरेलू काम करवाती थी। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में किशोरी ने आरोप लगाया था कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है।


इसके बाद नाबालिग ने अपनी जान देने की कोशिश की। उसे तंजावुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन 19 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में हॉस्टल की वार्डन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed