फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras High Court slams Tamil Nadu government for not having President PM photo in Chess Olympiad ads

मद्रास हाईकोर्ट: स्टालिन सरकार की खिंचाई, चेस ओलंपियाड विज्ञापनों में राष्ट्रपति-पीएम फोटो न होने का मामला

Fri, 29 Jul 2022 08:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 08:33 PM IST
सार

चेन्नई में 44वें चेस ओलंपियाड की शुरुआत गुरुवार (28 जुलाई) को हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका आधिकारिक उद्घाटन किया। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एके स्टालिन और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत समारोह में मौजूद रहे।

विज्ञापन
Madras High Court slams Tamil Nadu government for not having President PM photo in Chess Olympiad ads
मद्रास हाईकोर्ट

विस्तार

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार की खिंचाई की है। दरअसल, स्टालिन सरकार की खिंचाई चेस ओलंपियाड के लिए विज्ञापनों और प्रमोशन गतिविधियों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीरों का इस्तेमाल न करने के लिए हुई है।
विज्ञापन

 
मुख्य न्यायाधीश एमएन भंडारी और जस्टिस एस अनंती की पीठ ने राष्ट्रपति और पीएम की तस्वीर न इस्तेमाल करने को लेकर प्रदेश सरकार के कारणों को खारिज कर दिया। पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय हितों और सुप्रीम कोर्ट के सामान्य हितों के मामले में दिए निर्देशों पर विचार करते हुए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भले ही राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जैसे गणमान्य व्यक्ति किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रण स्वीकार करें या नहीं, विज्ञापनों में उनकी तस्वीरें होनी चाहिए क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
विज्ञापन


पीठ मदुरई के आर राजेश कुमार द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई रह कर रही है। याचिका में 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच मामल्लानपुरम में हो रहे 44वें चेस ओलंपियाड के विज्ञापनों और प्रमोशन गतिविधियों में केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तस्वीरों के इस्तेमाल को गैरकानूनी, मनमाना और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करार देने की मांग की थी। साथ प्रदेश सरकार को विज्ञापनों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की फोटो का इस्तेमाल करने का निर्देश देने की अपील की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चेन्नई में 44वें चेस ओलंपियाड की शुरुआत गुरुवार (28 जुलाई) को हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका आधिकारिक उद्घाटन किया। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एके स्टालिन और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत समारोह में मौजूद रहे। स्टालिन ने प्रधानमंत्री का स्वागत प्रतीक चिन्ह्र देकर किया। दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने प्रधानमंत्री को चेस ओलंपियाड टॉर्च सौंपी।

भाजपा बहुत अनुशासित पार्टी
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि हम कभी भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पोस्टर पर कुछ भी बोलने की सलाह नहीं देते क्योंकि हम बहुत अनुशासित पार्टी हैं। वहीं, कुछ नेता केंद्र सरकार के योगदान पर अपनी सही भावनाओं के साथ ऐसा करते हैं; शतरंज ओलंपियाड2022 को भारत लाने में पीएम मोदी की अहम भूमिका थी।

आगे उन्होंने कहा कि यह आज मदुरै पीठ के एचसी के फैसले से सही साबित हुआ, जिसने बहुत स्पष्ट आदेश भी दिया है। मुझे उम्मीद है कि तमिलनाडु सरकार अगली बार इसमें शामिल नहीं होगी और ऐसे मामलों का राजनीतिकरण नहीं करेगी।

होम्योपैथी चिकित्सक एलोपैथी दवाएं लिखे तो आपराधिक कार्यवाही नहीं : मद्रास हाईकोर्ट

Madras High Court slams Tamil Nadu government for not having President PM photo in Chess Olympiad ads
court new - फोटो : istock
वहीं, मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि भारतीय चिकित्सा पद्धति (आयुर्वेद-होम्योपैथी आदि) के चिकित्सक यदि इलाज में एलोपैथी की दवाएं भी इस्तेमाल करते हैं या लिखते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती। जस्टिस आरएमटी टीका रमण ने एक होम्योपैथ डॉक्टर की अपील पर यह आदेश दिया। सलेम के इस डॉक्टर के खिलाफ एलोपैथी दवाएं लिखने के आरोप में आरोपपत्र दायर किया गया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक ने 2010 में सर्कुलर जारी किया था कि भारतीय चिकित्सा पद्धति के डॉक्टर यदि एलोपैथी दवाएं भी इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। ऐसे में इस डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया नहीं चलाई जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed