{"_id":"5b20876f4f1c1ba96e8b7b79","slug":"madras-high-court-says-nothing-wrong-with-the-name-of-the-hotel-on-caste","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति पर होटल का नाम रखने में कुछ गलत नहीं: मद्रास हाईकोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाति पर होटल का नाम रखने में कुछ गलत नहीं: मद्रास हाईकोर्ट
एजेंसी, मदुरै
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट
जाति के नाम पर होटल का नाम रखने में कुछ भी गलत नहीं है। ऐसा करना मालिक का अधिकार हो जो उसे संविधान के तहत मिला हुआ है। मद्रास हाईकोर्ट ने यह बात एक मामले की सुनवाई को दौरान मंगलवार को की।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि जाति के नाम पर होटल का नाम रखे जाने पर आपत्ति ‘सरासर ढोंग’ है। जस्टिस जीआर स्वामीनाथन ने कहा, यह पूरी तरह से होटल मालिक पर है कि वह अपने होटल का नाम श्री कृष्ण अय्यर ब्रह्मानाल कैफे रख सकता है।
विज्ञापन
उसे संविधान के दोनों अनुच्छेद 19(1) और 19(2) के तहत इसकी गारंटी है। याचिकाकर्ता इस अधिकार का प्रयोग करने में बाधा पैदा नहीं कर सकता है।