फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras High Court quashes FIR against TVK leader Adhav Arjun stemming from social media post

Madras High Court: टीवीके नेता आधव अर्जुन के खिलाफ FIR रद्द, सोशल मीडिया पोस्ट से उपजा था विवाद; जानिए मामला

Fri, 21 Nov 2025 03:19 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 21 Nov 2025 03:19 PM IST
सार

TVK leader Aadhav Arjuna: मद्रास हाईकोर्ट ने टीवीके नेता आधव अर्जुन के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दिया था। विवाद बढ़ने पर पोस्ट हटा दिया गया था। अदालत ने मामले की सुनवाई में एफआईआर को सही आधार न मिलने पर इसे खारिज कर दिया।
 

विज्ञापन
Madras High Court quashes FIR against TVK leader Adhav Arjun stemming from social media post
मद्रास हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु पुलिस द्वारा टीवीके नेता आधव अर्जुन के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द कर दिया। यह एफआईआर 29 अक्तूबर को किए गए एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज हुई थी। इसमें कथित तौर पर राज्य सरकार के खिलाफ नेपाल जैसी विद्रोह जैसी कार्रवाई के लिए कहा था। पोस्ट के सामने आते ही व्यापक आलोचना हुई और बाद में इसे डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन


तमिलनाडु पुलिस ने इस आधार पर अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया कि पोस्ट से हिंसा भड़क सकती थी और यह कानून-व्यवस्था के लिए खतरा था। जस्टिस जगदीश चंद्रा की बेंच ने अर्जुन की याचिका पर सुनवाई करते हुए एफआईआर को रद्द कर दिया। याचिका में कहा गया था कि पोस्ट को गलत तरीके से समझा गया और इसका उद्देश्य हिंसा भड़काना नहीं था। 
विज्ञापन


अदालत ने माना एफआईआर उचित नहीं
अदालत ने माना कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर को जारी रखना उचित नहीं है और यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आने वाला मामला है। अदालत ने यह भी कहा कि किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट को आपराधिक इरादे से जोड़ने के लिए ठोस सामग्री होनी चाहिए, जो इस मामले में नहीं पाई गई। इसके साथ ही इस मामले पर चल रही सभी कानूनी कार्यवाहियां समाप्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय को नहीं मिली रैली की इजाजत
27 सितंबर को विजय करूर जिलों में तीसरे फेज का चुनाव कैंपेन करने के लिए जाने वाले थे। ऐसे में उन्हें वहां पहुंचने में देर हो गई। इससे उनकी रैली में भगदड़ मच गई। करूर में कैंपेन के दौरान भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई। इसमें सौ से अधिक लोग घायल हो गए, इसलिए विजय ने हादसे के बाद कुछ समय के लिए अपना कैंपेन रोक दिया.


ऐसे में करूर हादसे के 54 दिन बाद विजय ने फिर से कैंपेन शुरू कर दिया है, क्योंकि असेंबली चुनाव में सिर्फ पांच महीने बचे हैं, इसलिए टीवीके चीफ ने 4 दिसंबर को सलेम में अपना अगला कैंपेन करने का फैसला किया है। फिलहाल उन्हें इजाजत नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed