फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    Madhya pradesh: Politics on Mandsaur Farmer Movement

मंदसौर में कहर बरपा रही मगरूर सरकार, नेताओं के 5 बर्निंग बोल

Thu, 08 Jun 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 08 Jun 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
 Madhya pradesh: Politics on Mandsaur Farmer Movement
Mandsaur Farmer Movement - फोटो : file photo
मध्य प्रदेश के मंदसौर, देवास, नीमच और उज्जैन में चल रहा किसान आंदोलन पुलिस की गोलीबारी से पांच किसानों के मारे जाने के बाद से और ज्यादा उग्र हो गया है। दूसरी ओर नेताओं के बयान इस आंदोलन की आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चाहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हों, या फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडु और बाबा रामदेव। सभी ने अपने शब्दों से मामले को गरमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि किस नेता ने इस किसान आंदोलन के बारे में क्या कहा?  
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन को जिस बर्बरता से कुचला जा रहा है, वो अत्यन्त शर्मनाक है। मैं इस दुःखद घटना की कड़ी निंदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने अधिकार के लिए लड़ रहे 5 निर्दोष किसान मारे गए, और जिम्मेदारी लेने के बजाय, मुख्यमंत्री विपक्ष पर उंगली उठा रहे है। अपने अधिकार के लिए लड़ रहे 5 निर्दोष किसान मारे गए, और जिम्मेदारी लेने के बजाय, मुख्यमंत्री विपक्ष पर उंगली उठा रहे है।
उन्होंने कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे अन्नदाताओं के खिलाफ सत्ता के नशे में मगरूर सरकार तानाशाही तरीके से उनकी आवाज को कुचलना चाहती है।
इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि आज का यह दिन, मध्य प्रदेश के इतिहास में काले दिन के रूप में जाना जाएगा, अन्नदाताओं पर गोली चलना बेहद दुखदायी!
मामले में कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अपना हक मांगने पर अन्नदाताओं को गोलियां मिल रही हैं। 
मामले में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी किसान आंदोलन हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी घटनास्थल पर सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए जाते हैं।

 इसके अलावा मामले में योग गुरू बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस आग में घी डालने (आंदोलन को बढ़ावा) का काम कर रही है। राहुल गांधी के घटना स्थल पर जाने से रोके जाने पर कांग्रेस के नेता सचिन पायलेट ने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।बीजेपी इसीलिए राहुल गांधी को किसानों से मिलने नहीं देना चाहती है।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने माना है कि पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत हुई है।
गौरतलब है कि 1 जून को किसानों ने अपनी फसल की अच्छी कीमत के लिए एक दिवसीय प्रदर्शन आयोजित किया। 3 दिन बाद यानी 4 जून को सीहोर, इंदौर और भोपाल में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद मंगलवार को मंदसौर में पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed