फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   madhya pradesh mentally disturbed boy found in Pakistan jail

जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में गिरफ्तार युवक मध्य प्रदेश का विक्षिप्त युवक राजू :परिवार का दावा

Sun, 04 Aug 2019 07:25 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 04 Aug 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh mentally disturbed boy found in  Pakistan jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के एक गांव में रहने वाले परिवार ने दावा किया है कि पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार 30 वर्षीय युवक दरअसल उनके परिवार का मानसिक तौर पर विक्षिप्त युवक राजू है, जो पिछले कुछ महीनों से घर से लापता है। हालांकि मध्यप्रदेश पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है की खंडवा जिले से एक व्यक्ति लापता है।
विज्ञापन


इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने कहा कि हमसे अब तक किसी भी व्यक्ति के सत्यापन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मांगी गई है। इसके साथ ही जिले से किसी व्यक्ति के लापता होने के बारे में कोई जानकारी है। दूसरी ओर, राजू के भाई का दावा है कि, पाकिस्तान की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया व्यक्ति वास्तव में उनका मानसिक रूप से विक्षिप्त भाई राजू है।
विज्ञापन


खंडवा जिले के ईंधावड़ी गांव के निवासी राजू के छोटे भाई दिलीप ने बताया कि सादे कपड़ों में कल दो व्यक्ति हमारे पास आये थे। उन्होंने अपने मोबाइल पर मुझे तस्वीरें दिखाई। उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति मानसिक रुप से विक्षिप्त मेरा बड़ा भाई राजू है। दिलीप ने कहा कि राजू पिछले 15 सालों से मानसिक तौर पर बीमार हैं और उसके लिए एक दो माह तक घर नहीं लौटना आम बात थी। हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि हमारा परिवार उसकी मानसिक बीमारी का इलाज करा पाये। उसने बताया कि पिता लक्ष्मण खेत मजदूर हैं और इससे ही उनका घर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि पांचवी कक्षा में फेल होने के बाद राजू ने स्कूल जाना बंद कर दिया और मानसिक बीमारी की हालत में वह घर के आसपास सड़क पर लोगों से खाने की चीजें मांगता था। दिलीप ने कहा कि कुछ समय पहले राजू घर से चला गया था और एक पखवाड़े से सूचना मिली थी कि वह पास के इलाकों में घूम रहा है। लेकिन इस खबर से हम हैरान है कि उसे पाकिस्तान की जेल में डाल दिया गया है। हम यह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि वह बिना पैसे के पाकिस्तान कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed