फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh IAS daughter studies in Anganwadi, Governor appreciate

आंगनबाड़ी में पढ़ती है मध्य प्रदेश के IAS की बेटी, राज्यपाल ने की तारीफ

Tue, 28 May 2019 12:14 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 28 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh IAS daughter studies in Anganwadi, Governor appreciate
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी और डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट डॉ. पंकज जैन कई लोगों के लिए मिसाल बन चुके हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला किसी बड़े नर्सरी स्कूल की जगह आंगनबाड़ी में किया है। आमतौर पर किसी बड़े अधिकारी के बच्चे किसी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के इस अधिकारी ने अपनी बेटी को आंगनबाड़ी में भेज सभी को चौंका दिया है। इससे पूरे देशभर में उनकी तारीफ हो रही है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्या कहते हैं डॉ. पंकज जैन

मध्य प्रदेश के कटनी के डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट पंकज जैन की बेटी का नाम पंखुड़ी है। जो पास के ही आंगनबाड़ी केंद्र में रोज पढ़ने जाती है। इस पर मजिस्ट्रेट पंकज का कहना है, 'पंखुड़ी जिस आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती है, उस केंद्र के अलावा आसपास के चार-पांच केंद्र किसी प्ले स्कूल से कम नहीं हैं। जब जिम्मेदार अधिकारी अपने बच्चों को यहां भेजते हैं तो हालात अपने आप सुधर जाते हैं, आप भी नजर रखते हैं। कोई कमी होती है तो उसमें सुधार लाने के लिए टोकते भी हैं।'
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को इस बात की जानकारी मिलते ही उन्होंने भी आईएएस अधिकारी पंकज जैन को बधाई दी। इसके लिए राज्यपाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें एक लेटर भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, “लोक सेवक समाज में प्रेरणा के केंद्र होते हैं, उनके आचरण का समाज पालन करता है। कर्तव्यों के प्रति आपकी सहजता ने मुझे काफी ज्यादा प्रभावित किया है, आपके इस प्रयास से शासकीय सेवकों का दायित्व बोध बढ़ेगा.”
विज्ञापन
विज्ञापन


लेटर में राज्यपाल ने आगे लिखा है, "सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन के प्रति सकारात्मक चेतना का संचार होगा। आशा है लोक सेवक के रूप में इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा में लगे रहेंगे।" राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का लिखा यह लेटर सोशल मीडिया में देखते ही देखते वायरल हो गया। इस मामले का पता चलते ही लोगों ने इसे जमकर शेयर करना भी शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed