फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   madhya pradesh elections 2018: After RSS warning these BJP candidates ticket may be denied ticket

आरएसएस की चेतावनी के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा के इन उम्मीदवारों का होगा पत्ता साफ

Sat, 20 Oct 2018 09:02 AM IST
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 20 Oct 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh elections 2018: After RSS warning these BJP candidates ticket may be denied ticket
मोहन भागवत
पिछले महीने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आरएसएस के राष्ट्रीय सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा था कि उनका संगठन किसी राजनीतिक दल की प्रक्रिया में कोई हस्तक्षेप नहीं करता। अगर आरएसएस से कोई सलाह या काम करने वाले लोग मांगता है तो वे दे देते हैं। इस बात को अभी एक माह भी नहीं हुआ होगा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में आरएसएस ने भाजपा के 70 से ज्यादा मौजूदा विधायकों का टिकट काटने की सलाह दे डाली है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, कुछ दूसरे विधायकों का चुनाव क्षेत्र बदलने के लिए भी कहा गया है। अगर टिकट वितरण में आरएसएस की बात मानी जाती है तो सबसे पहले उन विधायकों का पत्ता साफ होगा, जो पिछले विधानसभा चुनाव में 10 हजार से भी कम मतों के अंतर से जीते थे। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 63 से ज्यादा विधायक ऐसे हैं जो 2003 या 2008 में जीत दर्ज करा चुके हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में 2003 से लेकर अब तक भाजपा का राज चल रहा है। साल 2003 में भाजपा को कुल 230 विधानसभा सीटों में से 173 पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस पार्टी को 38, बीएसपी को दो, सीपीएम को एक, सपा को सात, जेडीयू को एक, जीजीपी को तीन, आरएसएमपी को दो, एनसीपी को एक और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई थी। इसके बाद 2008 में भी भाजपा की सरकार बनी, लेकिन उसकी सीटें कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भाजपा के खाते में 143 सीटें आई। कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बनाते हुए 71 सीटें जीती थी। गत विधानसभा चुनाव यानी 2013 में भाजपा की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ। भाजपा ने 165 सीटों पर विजय हासिल की थी। बसपा के चार और कांग्रेस पार्टी को 58 सीटें मिली थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि विपक्षी दल चाहे जो भी कहें, मगर भाजपा बड़े बहुमत से मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। आरएसएस की सलाह बाबत उन्होंने कहा, हम जीतने वाले उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं।

यदि किसी विधायक की रिपोर्ट बहुत खराब है और वह जीतने की स्थिति में नहीं है तो ही किसी दूसरे चेहरे को मौका दिया जाएगा। पार्टी ने अपने स्तर पर भी विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति को लेकर सर्वे कराया है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही टिकटों का वितरण होगा। 

भाजपा के इन प्रमुख चेहरों पर तलवार

madhya pradesh elections 2018: After RSS warning these BJP candidates ticket may be denied ticket
BJP
2013 में 10 हजार से कम मतों के अंतर से जीतने वाले भाजपा के कुछ प्रमुख चेहरे : 

सीट        भाजपा प्रत्याशी          वोट मिले         निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मिले वोट 
जाउरा      सूबेदार सिंह             42429           49923 
मुरैना       बलबीर सिंह              56744           55040                          
ऐटर        नरेंद्र सिंह कश्यप       51170           45177 
लहर        मुकेश सिंह               29733          28460 
ग्वालियर     माया सिंह               59824          58677
भंडेर        घनश्याम पिरोनिया    36878          29223 
करेरा        पहलाद भारती         53060          49443 
अशोक नगर   गोपीलाल जाटव   55976          52628
खुरई         भूपेंद्र भैया               62127          56043 
सुरखी        पारुल साहु केसरी    59533          59372
छत्तरपुर      ललिता यादव          44623          42406 
मालहेडा      अहिर रेखा यादव    41779          40265 
पथारिया      लाखन पटेल           60083          52768 
दामोह       जयंत मालिया           72534          67581 
हटटा        उमादेवी लालचंद खटीक 59231      56379 
गन्नौर        महेंद्र सिंह                41980          40643 
सिरमोर       दिव्यराज सिंह          40018         34730 
समेरिया      नीलम अभय मिश्रा    36173          30196 
देयोतलब      गिरीश गौतम         36495           32610 
सिदाी       केदारनाथ शुक्ला        53115           50755
बडवारा      मोती कश्यप            62292          59005  
जबलपुर ईस्ट   अंचल सोनकर     67167          66012 

जो जीत हासिल करने में सक्षम है, कांग्रेस पार्टी उसे टिकट देगी 

टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जो उम्मीदवार जीतने की स्थिति में है, उसे टिकट मिलेगा। यहां पर किसी तरह का कोई कठोर नियम नहीं है। कांग्रेस पार्टी के नेता पीएल पूनिया ने बताया कि बहुत गहराई से सोच विचार कर टिकट दिया जाएगा। किसी विधायक का टिकट केवल इस बात पर नहीं कटेगा कि वह मौजूदा विधायक है। कांग्रेस पार्टी ने जो मापदंड तैयार किए हैं, टिकटार्थी केवल उन पर खरा उतरना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed