{"_id":"5b05a6d44f1c1beb408b74cf","slug":"madhya-pradesh-conflict-in-rahul-gandhi-s-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: राहुल की टीम में उठापटक, इस्तीफे तक की नौबत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश: राहुल की टीम में उठापटक, इस्तीफे तक की नौबत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से गठित समन्वय समिति को लेकर राज्य में पार्टी का समन्वय बिगड़ गया है। दिग्विजय सिंह को इस समिति का चेयरमैन बनाया गया है। दरअसल समिति गठन के कुछ घंटे बाद ही टीम राहुल की करीबी मीनाक्षी नटराजन को समन्वय समिति में शामिल किए गए राजेंद्र सिंह गौतम को लेकर आपत्ति है। सूत्रों की मानें तो मीनाक्षी ने अपने इस्तीफे तक की पेशकश कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल राजेंद्र सिंह गौतम मीनाक्षी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। मीनाक्षी के समर्थकों में इसे लेकर जबरदस्त नाराजगी है और गौतम को समिति से हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने समन्वय समिति में 13 लोगों को शामिल किया है। इसमें वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी, महेश जोशी, रामेश्वर नीखरा, मुजीब कुरैशी विनय दुबे आदि हैं। राहुल ने मीनाक्षी को चुनाव के मद्देनजर चुनाव घोषणापत्र समिति में शामिल किया है।
विज्ञापन