फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: congress expels rebel leaders

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने गिराई बागियों पर गाज

Sat, 17 Nov 2018 07:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: congress expels rebel leaders
कांग्रेस के बागी नेता - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी 16 बागियों नेताओं को  पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन बागियों में तीन पूर्व विधायक समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन 16 बागियों में से जोबट से तीन बार विधायक रहीं पूर्व मंत्री सुलोचना रावत और पिछला चुनाव हार चुके उनके बेटे विशाल रावत जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल है। सुवासरा से कांग्रेस ने हरदीप सिंह डांग को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके कारण कई कांग्रेस नेता नाराज बताए जा रहे थे।  इसमें ओम सिंह भाटी और उनके भतीजे कर्मवीर सिंह शामिल है। कांग्रेस ने सख्त कदम उठाते हुए उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसी तरह कांग्रेस ने  झाबुआ से पूर्व विधायक और निर्दलीय उम्मीदवार जेवियर मेडा, उज्जैन की पार्षद माया त्रिवेदी, उज्जैन दक्षिण से ही जयसिंह दरबार को पार्टी से  बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी। तमाम मान-मनौव्वल के बाद भी जिन नेताओं ने चुनाव लड़ने की जिद ठाने रखी उन्हें बाहर कर दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने 53 बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed