फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mad organized Eco friendly race of 8 thousand people By Madathon 

मैडाथन के जरिये मैड ने आयोजित की 8 हजार लोगों की इको फ्रेंडली दौड़, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी 

Thu, 07 Jun 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mad organized Eco friendly race of 8 thousand people By Madathon 
मैडाथन
अपनी 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6 दिवसीय मेला मना रही देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था द्वारा आयोजित अपनी वार्षिक दौड़- अर्थात मैडाथन में इस साल के प्रतिभागियों ने पिछले सभी सालों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए आठ हजार का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ इस दौड़ को हरी झंडी दिखाने खुद सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समय से पहले ही मैडाथन के उद्घाटन स्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


परेड ग्राउंड पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री ने पूरे समारोह में की गयी सजावट को बारीकी से देखा और इस बात की खुशी जताई कि संस्था द्वारा इको फ्रैंडली दौड़ के आयोजन के अंतर्गत देहरादून में शायद पहली बार एक मैडाथन दौड़ ऐसी आयोजित की गयी जिसमे प्लास्टिक, पॉलिथीन इत्यादि का इस्तेमाल नहीं हुआ। इनकी बजाय मैड के सदस्यों ने गढ़वाल सभा एवं शहर के गुरुद्वारों से संपर्क करके स्टील ग्लास के माध्यम से लगभग 6 पानी के स्टाल 10 किलोमीटर की अपनी मैराथन दौड़ की दूरी पर पग पग पर लगाये थे। इसके अलावा, जीरो वेस्ट इवेंट का खयाल लेकर चली मैड संस्था ने इतने बड़े आयोजन के लिए भी किसी प्लास्टिक फ्लेक्स पर प्रिंटिंग का इस्तेमाल नहीं किया और खुद कैनवास क्लॉथ अर्थात कपडे के बैनर और चार्ट पेपर पर पोस्टर बनाये।
विज्ञापन

अपनी ताकतें सकारात्मक काम में लगाएं

Mad organized Eco friendly race of 8 thousand people By Madathon 
मैडाथन
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मैड संस्था द्वारा समाज हित पर चलाये जा रहे इन अनोखे अभियानों का हवाला देते हुए युवाओं से अपील करी की वह भी अपनी ताकतें सकारात्मक काम में लगाएं। रिस्पना पुनर्जीवन को मुहीम बनाने का श्रेय मैड को देते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह इस प्रकार के जूनून से आश्वस्त रहते हैं कि उत्तराखंड एवं देहरादून का भविष्य अच्छे हाथों में है।
 
दौड़ के विजेताओं में लड़कों में शुमार थे प्रथम स्थान में मुकेश रावत, द्वितीय स्थान में राजेश और तृतीय स्थान में प्रवेन्द्र सिंह। लड़कियों में शुमार थी प्रथम स्थान में रेनू, द्वितीय स्थान में अर्पिता, और तृतीय स्थान में शोभा राणा। पूरा समारोह अच्छे तरीके से निपट गया और सभी ने भोजन का भी आनंद लिया। कई सैकड़ों युवाओं ने मैड से जुड़ने की इच्छा जताई। 

यह मैडाथन 2018 का प्रथम दिन था। इसके सफल आयोजन में शेमफोर्ड स्कूल, सॉलिटेयर होटल, हिमालय ड्रग कंपनी, प्रभात सिनेमा ने अहम् भूमिका निभाई। बाइकर्स की टोली वांडरर्स एवं तिब्बतियन सोसाइटी ने भी मैडाथन को व्यापक समर्थन दिया।

मैडाथन दौड़ में संस्थापक अध्यक्ष अभिजय नेगी, करन कपूर, अक्षिता धवन, शिवम् सोनी, सात्विक निझों, शरद माहेश्वरी, शिव्या, अनन्या, यशराज नेगी, श्रेया सिंह रोहिल्ला, जाहन्वी, आर्ची बिष्ट, गणेश धामी, तान्या सोनी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed