{"_id":"601db60c8ebc3e26b707420c","slug":"m-venkaiah-naidu-said-no-what-can-i-do-after-discussion-on-presidents-address-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा में एम.वैंकेया नायडू बोले- नहीं, मैं क्या कर सकता हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा में एम.वैंकेया नायडू बोले- नहीं, मैं क्या कर सकता हूं
Sat, 06 Feb 2021 02:50 AM IST
Kuldeep Singh
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
M Venkaiah Naidu
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान जिस समय शिवसेना सांसद संजय राउत बोल रहे थे उन्होंने सभापति एम.वैंकेया नायडू की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि सर, कृषि कानूनों को लेकर सरकार किसानों से बात करे। इस पर सभापति ने कहा नहीं, मैं क्या कर सकता हूं।
विज्ञापन
राउत ने कहा सरकार करे अगर किसानों से सीधी बात करते हैं तो कुछ न कुछ हल निकल जाएगा। वे यहीं शांत नहीं हुए बोले मंत्री राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता बात करेंगे तो समाधान निकल आएगा। देश में हमें सबको साथ लेकर चलना है।
विज्ञापन
लाल किला में जो कुछ हुआ उसकी जांच होनी चाहिए : आनंद शर्मा
कांग्रेस सांसद और उपनेता आनंद शर्मा ने अभिभाषण पर चर्चा केदौरान किसान आंदोलन के दौरान मरने वाले 194 किसानों को श्रद्धाजंलि दी। साथ ही कहा कि हमारी सहानुभूति दिल्ली पुलिस के उन जवानों केप्रति भी है जो 26 जनवरी की घटना में घायल हुए। उन्होंने कहा कि लाल किला मे जो कुछ भी हुआ उसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के जज मामले की जांच करेगा बाजवा
कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किले में हुई घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराने और दो महीने में रिपोर्ट देने की मांग की ताकि पता चल सके कि कौन सी ताकत है जिसने दिल्ली में हिंसा की।
बाजवा ने कहा कि किसानों को रोकने के लिए जैसे इंतजाम हैं वैसे दूसरे देशों के तानाशाह करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की कांग्रेस और विपक्ष से अदावत हो सकती है लेकिन किसानों से कैसी अदावत। आपके पास सरदार पटेल बनने का मौका वे भी गुजरात के बेटे थे।
उन्होंने सरकार से कहा कि चलो मैं आपके साथ सिंघु बार्डर चलता हूं। उन्होंने सदन में जानकारी दी कि मेरे बड़े भाई सेना के रिटायर ब्रिगेडियर हैं। जिन्होंने टाइगर हिल को जीतने वाली 192 माउंटेन ब्रिगेड का नेतृत्व किया आप हमें खालिस्तानी कहते हैं। आप कहते हैं एंटी नेशनल हैं ये लोग।