{"_id":"5ab3a4e34f1c1bc0078b68bc","slug":"m-veerappa-moily-says-cannot-be-a-federal-front-without-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के बिना फेडरल फ्रंट नहीं बन सकता: मोईली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के बिना फेडरल फ्रंट नहीं बन सकता: मोईली
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Thu, 22 Mar 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने कहा है कि कांग्रेस के बिना फेडरल फ्रंट नहीं बन सकता है। मोइली ने इस बात के संकेत दिए कि इस प्रकार के गठजोड़ के नेतृत्व पर विचार विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि गैर भाजपा और गैर कांग्रेस फेडरल फ्रंट का उद्देश्य भाजपा विरोधी पार्टियों को बांटना है। इस फ्रंट के विचार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री व टीआरएस सुप्रीमो के. चंद्रशेखर राव आगे बढ़ा रहे हैं। मोइली ने कहा कि फेडरल फ्रंट के लिए राव का कदम ‘अच्छा और स्वागत योग्य है लेकिन इसके लिए सभी दलों को विश्वास में लेना होगा।’
विज्ञापन
मोइली ने कहा कि कांग्रेस के बिना इस तरह का फ्रंट प्रभावी रूप से काम नहीं कर पाएगा। के. चंद्रशेखर राव ने हाल ही में कहा था कि देश में गैर भाजपा और गैर कांग्रेस फ्रंट का गठन होना चाहिए। उन्होंने देश की राजनीति में गुणात्मक परिवर्तन की बात कही थी। राव ने कहा था कि वह इस राजनीतिक फ्रंट का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन