पद से हटाए गए सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक एम नागेश्वर राव, मिली नई जिम्मेदारी
केंद्र सरकार ने अचानक कदम उठाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अतिरिक्त निदेशक एम नागेश्वर राव को शुक्रवार को पद से हटाते हुए उन्हें अग्नि सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया है। ओडिशा कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी राव सीबीआई के अंतरिम प्रमुख का पद दो बार संभाल चुके हैं।
M Nageswar Rao, Additional Director, CBI has been appointed as the Director General of Fire Services, Civil Defence & Home Guard.
विज्ञापन
— ANI (@ANI) July 5, 2019
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार उन्हें सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक के पद से हटा कर अग्नि सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। सरकार ने एजेंसी के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा और उनके सहयोगी राकेश अस्थाना के बीच गहरे मतभेदों के बीच दोनों को हटाने का निर्णय किया था।
सीबीआई के दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसके बाद सरकार ने इस साल फरवरी में ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त करने से पहले राव को प्रभार सौंपा था।