{"_id":"5fcfc05a8ebc3ecfa71a341d","slug":"luxembourg-based-b-medical-systems-to-set-up-a-cold-chain-facility-for-covid-19-vaccine-in-india-by-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में मार्च 2021 तक कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज चेन स्थापित करेगी ये कंपनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में मार्च 2021 तक कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज चेन स्थापित करेगी ये कंपनी
Wed, 09 Dec 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : ANI
लक्जमबर्ग की कंपनी बी मेडिकल सिस्टम के अगले साल मार्च महीने तक भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज चेन की सुविधा से जुड़ा तंत्र स्थापित कर लेगा। कंपनी के सीईओ एल प्रोवोस्ट ने मंगलवार को यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह भारत में अगले साल मार्च तक कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज केंद्रों की सुविधा स्थापित कर लेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में प्रौद्योगिकी को स्थानांतरित करने और यहां विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए टीम भेजी जा रही है। गुजरात उन राज्यों में से एक है, जहां हम इसके लिए उपयुक्त जगह की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, बी मेडिकल सिस्टम्स के डिप्टी सीईओ जे दोशी ने कहा कि हम भारत में निर्माण करेंगे और हमारा लक्ष्य मार्च 2021 तक एक विनिर्माण इकाई शुरू करना है। तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्य हमारे साथ संपर्क में हैं।
विज्ञापन
"We will manufacture in India and our target is to start a manufacturing unit by March 2021. The States of Telangana and Maharashtra are in touch with us," says J Doshi, Deputy CEO, Luxembourg-based B Medical Systems https://t.co/nXDjnJr00V pic.twitter.com/22cDu7jMGx
— ANI (@ANI) December 8, 2020
लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर को रखा था प्रस्ताव
बता दें कि 19 नवंबर को पहले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी को बेटेल ने पीएम मोदी के समक्ष प्रस्ताव रखा था। भारत में टीकों के अंतिम-मील वितरण को लेकर चिंताओं को देखते हुए, पीएम मोदी ने तुरंत इस मौके का फायदा उठाया, जिसके बाद गुजरात सरकार के साथ संपर्क स्थापित करने वाली कंपनी और लक्जमबर्ग की कंपनी की ओर से प्रस्ताव रखे गए थे।