फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lutyens Delhi: Musical night organised by DMK MP, many MPs sung the hindi songs

Lutyens Delhi: कुछ ऐसे सजी सांसदों के गानों की महफिल, DMK एमपी की पार्टी में आप सांसद संजय सिंह ने लूटा मजमा

Thu, 06 Apr 2023 07:49 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 06 Apr 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Lutyens Delhi: यह पहली मर्तबा नहीं जब सांसद शिवा ने इस तरह के हिंदी गानों की महफिल का आयोजन किया हो। हिंदी गानों के शौकीन शिवा इसके पहले भी कई बार अपने सांसद दोस्तों के लिए इस तरह का आयोजन कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों में सांसद हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलगू, बंगाली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के गीत गाते हैं...
loader
Lutyens Delhi: Musical night organised by DMK MP, many MPs sung the hindi songs
Musical Night in Lutyens Delhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संसद और सड़क पर हमेशा हिंदी के विरोध में झंडा बुलंद करने वाले कुछ 'माननीय' इन दिनों लुटियंस दिल्ली में न केवल खुद हिंदी में गीत गुनगुना रहे हैं, बल्कि दावत देकर हिंदी गीतों की संगीत शाम का आयोजन भी कर रहे हैं। बुधवार शाम को हुई ऐसी ही एक संगीतमय शाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पंडित रविशंकर शुक्ल लेन की एक कोठी में आयोजित हुई इस पार्टी के आयोजक भले ही डीएमके सांसद तिरुचि शिवा थे। लेकिन इस महफिल का मजमा आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लूटा।

दरअसल, तिरुचि शिवा ने राज्यसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष चुने जाने पर इस संगीत शाम आयोजन रखा था। इसमें भाजपा, कांग्रेस, डीएमके, आप, एनसीपी और शिवसेना (उद्धव गुट) समेत अन्य विपक्षी दलों के सभी उच्च सदन के सांसद मौजूद थे। संगीत की इस महफिल में सांसद शिवा और संजय सिंह ने हिंदी गीतों का ऐसा समां बांधा कि वह रात करीब दो बजे तक चलता रहा। इसमें सांसद हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु के गीत भी गुनगुनाते देखे गए।

यह भी पढ़ें: Parliament Updates: संसद के दोनों सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; खरगे बोले- सरकार की कथनी-करनी में फर्क

यह पहली मर्तबा नहीं जब सांसद शिवा ने इस तरह के हिंदी गानों की महफिल का आयोजन किया हो। हिंदी गानों के शौकीन शिवा इसके पहले भी कई बार अपने सांसद दोस्तों के लिए इस तरह का आयोजन कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों में सांसद हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलगू, बंगाली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के गीत गाते हैं। वे इस तरह के प्रोग्राम आमतौर संसद सत्र के दरमियान ही करते हैं। बुधवार शाम को सांसद शिवा की इस संगीत महफिल सजाने में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा का सबसे अहम रोल रहा। उन्हीं की पहल पर शिवा ने सभी सांसदों को आमंत्रित किया। जहां सभी सांसदों देर रात गीत गुनगुनाते नजर आए।

अमर उजाला से चर्चा में मध्यप्रदेश फाउंडेशन और इंटरनेशनल मेलोडी फाउंडेशन के महासचिव डॉ. हरीश भल्ला ने बताया कि डीएमके एमपी तिरुचि शिवा ने बुधवार को लोक लेखा समिति के अध्यक्ष बनने पर एक संगीत पार्टी का आयोजन किया था। हमारी संस्थाएं उनके साथ इस कार्यक्रम में बतौर सहयोगी शामिल थीं। सांसद शिवा हिंदी गाने के शौकीन हैं और बड़े शौक से वे हिंदी गाना गाते हैं। इस कार्यक्रम में आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सभी सांसदों पर भारी दिखे। उन्होंने गीतों का ऐसा समा बांधा कि वे देर रात तक चलता रहा। सांसदों ने इस कार्यक्रम में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु गीत भी गाए।

सांसद शिवा की संगीत पार्टी में डीएम के सांसदों के अलावा केंद्रीय मंत्री एसपीएस बघेल, सांसद कार्तिकेय शर्मा, विवेक तन्खा, सोनल मानसिंह, प्रियंका चतुर्वेदी, राजीव शुक्ला, नीरज डांगी, जवाहर सरकार, राकेश सिन्हा, महुआ माजी समेत अन्य सांसद शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed