{"_id":"5711368e4f1c1bd9164a6b91","slug":"ltc-scam-jdu-mp-refuse-to-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटीसी घोटाला: जदयू सांसद ने किया इस्तीफा देने से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एलटीसी घोटाला: जदयू सांसद ने किया इस्तीफा देने से इनकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली, पटना
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:14 AM IST
सार
- अनिल साहनी बोले, सबसे पहले मैंने शिकायत की और मुझे ही फंसा दिया गया
- दायर करेंगे मानहानि का मुकदमा
- उपराष्ट्रपति के फैसले पर सवाल उठाया
विज्ञापन
JD-U MP Anil Saha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिना हवाई यात्रा किए ही इसके नाम पर करीब 24 लाख रुपये का भुगतान लेने के आरोपी बिहार से जदयू के राज्यसभा सांसद अनिल कुमार साहनी ने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। लीव एंड कंसेशन (एलटीसी) घोटाले में खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। जब उन्होंने कुछ गलत ही नहीं किया तो फिर नैतिक आधार पर इस्तीफा क्यों दें।
विज्ञापन
साहनी पर आरोप है कि उन्होंने सांसदों को 35 बार हवाई सफर करने संबंधी प्रावधान (एलटीसी) का दुरुपयोग किया। उन्होंने यात्रा तो नहीं की, मगर फर्जी बिल के आधार पर करीब 24 लाख रुपये का भुगतान ले लिया। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने भी इस मामले में सीबीआई को सांसद के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दे दी है। दूसरी तरफ, साहनी ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। साहनी ने कहा कि वह मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। साहनी के अनुसार इस गड़बड़ी को सबसे पहले उन्होंने ही उजागर किया था।
विज्ञापन
उन्होंने 2013 में ही इस मसले पर पत्र लिखकर सचिवालय को बताया था, लेकिन अब उन्हें ही इसमें जबरन फंसाया जा रहा है। अंसारी के फैसले पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि सीबीआई रिपोर्ट के बाद उन्हें कम से कम आरोपों के संबंध में पूछना चाहिए था, लेकिन सभापति ने उनसे कोई बात नहीं की। साहनी ने आरोप लगाया कि वह उस गिरोह के शिकार बन गए, जो सांसदों के लिए एलटीसी के वास्ते फर्जी बिल जुटाने का काम करता है। सीबीआई ने साहनी के खिलाफ एलटीसी घोटाले में कथित धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के लिए आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी ट्रैवल एजेंट अनूप सिंह, एयर इंडिया के अधिकारी रहे एनएस नायर और अरविंद तिवारी के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन