{"_id":"5d79c83b8ebc3e017f1e5bd5","slug":"lt-col-gaurav-solanki-of-indian-army-posted-in-united-nations-peacekeeping-mission-is-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगो में तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिला, शनिवार से थे लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांगो में तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिला, शनिवार से थे लापता
Thu, 12 Sep 2019 05:00 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 12 Sep 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना के एक अधिकारी कांगो से लापता हैं
- फोटो : ANI
शनिवार दोपहर से लापता कांगो में तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिल गया है। सोलंकी शनिवार को कयाकिंग में स्थित किवु झील गए थे जिसके बाद से लापता थे। उन्हें ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। उनका पार्थिव शरीर लेक किवु में ही मिला।
विज्ञापन
#UPDATE Intensive search was carried out to retrieve the officer. The mortal remains of the officer were retrieved today, inside Lake Kivu. https://t.co/saxkdLcKZ3
— ANI (@ANI) September 12, 2019विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल सोलंकी अधिकारियों के एक समूह के साथ कायाकिंग गए थे। उन्हें छोड़कर सभी वापस आ गए। उनका पता लगाने के लिए स्पीड बोट के जरिए तलाशी अभियान चलाया गया। उन्हें ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा, 'कायाकिंग जाने के बाद अधिकारी के अलावा बाकी सभी सकुशल लौट आए। कांगो में भारतीय सेना की एक बड़ी टुकड़ी तैनात है। उत्तर किवु प्रांत की राजधानी गोमा में भारतीय ब्रिगेड का मुख्यालय है।