फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   LS Polls 2024: BJP has made Navneet Rana the Lok Sabha candidate from Amravati

LS Polls 2024: क्या नवनीत राणा रहेंगी 'सुरक्षित'? अमरावती से भाजपा का टिकट मिलते ही सामने आई ये बात

Wed, 27 Mar 2024 08:25 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:25 PM IST
सार

मॉडल और अभिनेत्री नवनीत राणा ने 2019 में कांग्रेस-एनसीपी के समर्थन के बाद इसी सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन जीत हासिल करने के बाद से उन्होंने अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि को मजबूत किया और भाजपा का समर्थन करने लगी थीं...

विज्ञापन
LS Polls 2024: BJP has made Navneet Rana the Lok Sabha candidate from Amravati
LS Polls 2024: Navneet Rana - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

नवनीत राणा को भाजपा ने अमरावती से लोकसभा उम्मीदवार बना दिया है। इसके साथ ही पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं की उन चिंताओं को दरकिनार कर दिया गया है, जिसमें जिन्होंने नवनीत राणा को अमरावती से टिकट देने का विरोध किया था। मॉडल और अभिनेत्री नवनीत राणा ने 2019 में कांग्रेस-एनसीपी के समर्थन के बाद इसी सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन जीत हासिल करने के बाद से उन्होंने अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि को मजबूत किया और भाजपा का समर्थन करने लगी थीं। इसके बाद से ही उन्हें अमरावती से भाजपा के बड़े दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन स्थानीय कार्यकर्ता उन्हें बाहरी उम्मीदवार बताकर उनका लगातार विरोध कर रहे थे। लेकिन आज घोषित हुई भाजपा की सातवीं सूची में पार्टी ने उन्हें अमरावती की सुरक्षित सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया।      

विज्ञापन

इसके पहले नवनीत राणा पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने सड़कों पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया था। एक धर्म के कथित गलत तरीकों का विरोध करते हुए उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया था, जिसके कारण राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि कट्टर हिंदूवादी नेता के तौर पर होने लगी थी।

विज्ञापन

इस घटना के बाद से ही उनके विधायक पति रवि राणा ने यह कहना शुरू कर दिया था कि नवनीत राणा अगले चुनाव में अमरावती से भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार होंगी। लेकिन स्थानीय कार्यकर्ता इसका लगातार विरोध कर रहे थे और इसके बाबत भाजपा आलाकमान से विरोध भी दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुल सकता है ये विवाद

दरअसल, नवनीत राणा की मुश्किलें केवल यहीं समाप्त नहीं होती हैं। उनकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उनके अनुसूचित जाति के होने पर भी विवाद है। इस समय उनकी जाति को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में वाद लंबित है। इस पर कभी भी निर्णय सामने आ सकता है। ऐसे में यदि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय नवनीत राणा के विरोध में आया, तो अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट अमरावती से उनकी दावेदारी (या चुनाव जीतने के बाद जीत पर) पर प्रश्न खड़े हो सकते हैं। भाजपा का टिकट पा चुकीं नवनीत राणा को जाति प्रमाण पत्र वाले मामले में कितनी राहत मिलती है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, नवनीत राणा के समर्थकों ने टिकट मिलते ही उनकी जीत के दावे करने शुरू कर दिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed