{"_id":"578f525b4f1c1b1d7fc4be27","slug":"lpg-subsidy-cag-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर सब्सिडी: 'कह देंगे जुमला था'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गैस सिलेंडर सब्सिडी: 'कह देंगे जुमला था'
बीबीसी
Updated Wed, 20 Jul 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के एलपीजी सब्सिडी में हुए लाभ के दावे पर आप आदमी पार्टी के नेता और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष कहते हैं "मोदी जी का झूठ पकड़ा गया।" 'द हिंदू' में छपी एक खबर के अनुसार संसद के इस सत्र में कॉम्प्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल एक रिपोर्ट संसद में पेश करने वाली है।
इस रिपोर्ट के अनुसार केंद्र का दावा कि दोतरफा कदम उठा कर केंद्र ने आर्थिक वर्ष 2014-15 और वर्ष 2015-16 में 22,000 करोड़ रुपये बचाए हैं। सरकार का दावा है कि सरकार ने सब्सिडी की पैसा सीधे बैंक खाते में देने और लोगों को खुस आगे बढ़ कर सब्सिडी वापस करने के बाद ये फायदा हुआ है।
लेकिन अखबार ने भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से बताया है कि रिपोर्ट के अनुसार इन दो कदमों से सरकार को मात्र 200 करोड़ रूपये का फ़ायदा हुआ है। जबकि बाकी रुपये का फायदा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कामतों में कमी के कारण हुआ है।

"कैग को ही एंटीनेशनल (देशद्रोही घोषित) कर दिया जाएगा"
इस रिपोर्ट पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने सोशल मीडिया में लिखा है, "कह देंगे ये भी जुमला था।" इस ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोबारा ट्वीट किया है। मनीष सिसौदिया के ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राहुल शुक्ला लिखते हैं, "ये लोग सिर्फ बात कर सकते हैं। असली काम तो मोदी कर रहे हैं।" अजी सैमुअल लिखते हैं, "दिल्ली में हाहाकार है और दिल्ली सरकार जुमले ढूंढने को बेकरार है।"
कईयों ने इसके जवाब में उन्हें दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई का वादा पूरा करने की याद दिलाई है और पूछा है कि क्या वो भी एक जुमला ही था। राम लिखते हैं, "तुम कितने जुमले पकड़ोगे? हर दिन एक जुमला निकलेगा।" अजहर लिखते हैं, "कैग को ही एंटीनेशनल (देशद्रोही घोषित) कर दिया जाएगा।"
शतींद्रा लिखते हैं, "आप देश में सच और बदलाव की राजनीति की बात के साथ रहें।"