{"_id":"590763b74f1c1bcc3a442579","slug":"lpg-price-hiked-by-rs-2-per-cylinder-kerosene-by-26-paisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर और कैरोसीन, बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सस्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर और कैरोसीन, बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सस्ती
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
Updated Tue, 02 May 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्सिडी वाले रसोई गैस के मूल्य में सोमवार को दो रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई। जबकि केरोसिन के मूल्य में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार दिल्ली में एलपीजी के मूल्य में 1.87 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
14.2 किलोग्राम वजन का यह सिलेंडर अब 442.77 रुपये का मिलेगा। इससे पहले तेल कंपनियों ने लगातार आठ महीने तक रसोई गैस के मूल्य में 2 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। कंपनियों की ओर से यह कदम सरकार की धीरे-धीरे सब्सिडी खत्म करने की दिशा में उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ सब्सिडी वाले केरोसिन के मूल्य में 0.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। मुंबई में अब केरोसिन का मूल्य 19.55 रुपये प्रति लीटर होगा। जेट ईंधन एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के मूल्य में 0.4 फीसदी की आंशिक कटौती की गई है। तेल कंपनियों ने कहा कि इससे पहले 1 अप्रैल को एटीएफ के मूल्य में 5.1 फीसदी की कटौती की गई थी।
विज्ञापन