{"_id":"60685c255f6fac5aa076615e","slug":"lpg-cylinders-explode-accident-in-a-building-at-nashik-eight-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलिंडर फटा: नासिक की एक इमारत में हादसा, आठ लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रसोई गैस सिलिंडर फटा: नासिक की एक इमारत में हादसा, आठ लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 03 Apr 2021 05:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:44 PM IST
सार
- रिहायशी इमारत में बदला जा रहा था लीक सिलिंडर
- धमाका फ्लैट में हुआ या बाहर, अभी पता नहीं चला
विज्ञापन
symbolic image
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक में एक इमारत में रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना वडाला नाका इलाके में शुक्रवार रात को उस समय हुई, जब एक रिहायशी इमारत में लीक हुए सिलिंडर को बदला जा रहा था। उन्होंने कहा कि जिला सिविल अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह विस्फोट इमारत में स्थित फ्लैट में हुआ या बाहर और घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं या पड़ोसी हैं।