फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LPG crisis Mumbai Kandivali 27 Cylinders Stolen Searching for Suspect CCTV Footage west asia tension

एलपीजी संकट का असर: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 29 Mar 2026 11:13 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:13 AM IST
सार

मुंबई के कांदिवली में डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी हो गए। घटना 25-26 मार्च के बीच की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
LPG crisis Mumbai Kandivali 27 Cylinders Stolen Searching for Suspect CCTV Footage west asia tension
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। यह चोरी चारकोप इलाके में हुई है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से गैस सप्लाई को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है, ऐसे में यह वारदात हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन


डिलीवरी मैन ने दर्ज कराई शिकायत  
डिलीवरी मैन नंदकुमार रामराज सोनी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 मार्च को उन्होंने अपने घर के पास काका केनी चौक पर एलपीजी सिलेंडरों से भरा अपना टेंपो खड़ा किया था। जब सोनी 26 मार्च को वापस आए, तो उन्होंने देखा कि टेंपो की खिड़की का कांच टूटा हुआ था और पीछे का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  LPG: प्रवासी मजदूरों और हॉस्टल के छात्रों को मिलेगा पांच किलो का गैस सिलिंडर, कॉमर्शियल पर भी बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


27 रसोई गैस सिलेंडर चोरी
पुलिस अधिकारी ने शनिवार को एफआईआर के हवाले से बताया कि वाहन से कुल 27 गैस सिलेंडर लदे हुए थे जो कि चोरी हो गए हैं। इनमें से पांच सिलेंडर भरे हुए थे और 22 खाली थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें कुछ संदिग्ध और गाड़ियां दिखाई दी हैं। पुलिस अब उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed