फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Low pressure to bring heavy rain most parts of Bengal: Met

Weather: बंगाल में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD का पूर्वानुमान- कम दवाब के कारण अधिकांश हिस्से में मूसलाधार बारिश

Fri, 23 Aug 2024 06:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 23 Aug 2024 06:29 PM IST
सार

Weather:  पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज जल्द बदलने वाला है। दरअसल मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अनुमान जारी किया है। जिसके अनुसार कम दवाब के कारण अधिकांश हिस्से में बारिश होगी।

विज्ञापन
Low pressure to bring heavy rain most parts of Bengal: Met
बंगाल में बदलेगा मौसम का मिजाज - फोटो : Freepik

विस्तार

पश्चिम बंगाल में मौसम करवट बदलने वाला है, मौसम विभाग की तरफ से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार कम दवाब के कारण राज्य के अधिकांश हिस्से में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मानसून के कारण 26 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान दक्षिण बंगाल के जिलों में सबसे अधिक बारिश होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


26 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले एक दिन में झारखंड की ओर बढ़ने वाले कम दबाव वाले सिस्टम के कारण 23 से 26 अगस्त तक दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया और बीरभूम जिले में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


राज्य के अधिकांश हिस्से में हो रही बारिश
इसके अलावा, मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 26 अगस्त तक दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी समेत उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में आसनसोल में सबसे अधिक 64 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद बैरकपुर में 62 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महत्वपूर्ण वर्षा वाले अन्य क्षेत्रों में दमदम (48 मिमी), मेदिनीपुर (45 मिमी), बांकुरा (37 मिमी) और कोलकाता (21 मिमी) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर हुई बारिश
वहीं देश के अन्य राज्यों में बारिश और मौसम के मिजाज की बात की जाए, तो मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि इंदौर में आज दिन भर तेज बारिश हुई है, शहर में गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही है। वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी दोपहर के बाद गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed