{"_id":"624af28bab0cb34f5f2fc108","slug":"low-number-of-covid-19-cases-now-as-india-chose-right-vaccine-says-serum-institute-s-poonawalla","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: अदार पूनावाला बोले, भारत में कोरोना के मामले कम क्योंकि देश ने चुना सही टीका ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: अदार पूनावाला बोले, भारत में कोरोना के मामले कम क्योंकि देश ने चुना सही टीका
Mon, 04 Apr 2022 06:58 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:58 PM IST
सार
सीआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने बूस्टर खुराक की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार से बूस्टर खुराक के बारे में अपील की है, क्योंकि हर किसी को यात्रा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला (file photo)
- फोटो : ANI
विस्तार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने सोमवार को कहा कि इस समय कोविड-19 मामलों की कम संख्या इसलिए है क्योंकि देश ने सही टीका चुना है। 'अल्टरनेट फ्यूल कॉन्क्लेव' से इतर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर चौथी लहर आती है तो उम्मीद है कि वह हल्की होगी। बूस्टर खुराक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बूस्टर खुराक के बारे में हमने सरकार से अपील की है, क्योंकि हर किसी को यात्रा करने की जरूरत है, बूस्टर खुराक की जरूरत है। वे (सरकार) आंतरिक चर्चा कर रहे हैं और बूस्टर खुराक पर एक नीति की जल्द ही घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
बूस्टर खुराक पर नजर डालने का वक्त आ गया है
पूनावाला ने कहा कि अन्य सभी देश ऐसा कर रहे हैं और अब भारत के लिए इस (बूस्टर खुराक) पर एक नजर डालने का समय आ गया है। केंद्र ने दो टीके की खुराक के साथ अधिकांश पात्र वयस्क आबादी का टीकाकरण करके एक शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे टीके अन्य देशों की तुलना में बेहतर साबित हुए हैं। अमेरिका और यूरोप को देखें, उनके यहां करोोना के बहुत मामले हैं। हमारे यहां कम मामले हैं क्योंकि हमने सही टीके चुने हैं।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या टीके अपने वर्तमान स्वरूप में नए कोरोनो वायरस वैरिएंट पर काम करते हैं, उन्होंने कहा कि वे तभी काम करेंगे जब बूस्टर खुराक ली जाएगी, क्योंकि यह भविष्य के वैरिएंट से सुरक्षा देगा। पूनावाला ने कहा कि भारत में विशेषज्ञ टीकों को मिलाने का फैसला कर रहे हैं, हालांकि दुनिया भर में इसकी अनुमति है। पुणे स्थित एसआईआई कोविशील्ड वैक्सीन बनाती है।
विज्ञापन