फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   love, betrayal and revenge: afghan man tracks down his missing wife and children

प्यार, धोखा और बदला: दगाबाज पत्नी को अफगानी पति ने दो साल बाद ढंढ निकाला

Sat, 24 Feb 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sat, 24 Feb 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
love, betrayal and revenge: afghan man tracks down his missing wife and children
पुलिस

2013 में भारत आए एक अफगानी नागरिक मसूद मोहम्मद याकूब की जिंदगी में अजीब वाकया हुआ। उसकी पत्नी नीलोफर तीन बच्चों इमरान, गेजाल और शबूब को लेकर घर से भाग गई थी। जाने से पहले उसने याकूब के नाम एक चिट्ठी छोड़ी थी, जिसमें लिखा था कि वह अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए कनाडा जा रही है। याकूब इस पर भरोसा करता उससे पहले ही किसी ने उसे बताया कि उसकी बीवी और बच्चे हैदराबाद में हैं। जिसके बाद वह उन्हें खोजने के लिए हैदराबाद पहुंच गया। आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई और गुरुवार को उसने अपनी धोखेबाज पत्नी को ढूंढ निकाला।

विज्ञापन


साल 2015 में याकूब जब गुरुग्राम के अपने घर में सोकर उठा तो उसे घर पर न तो पत्नी दिखी और न ही बच्चे। दुखी मसूद को उस समय झटका लगा जब उसे अपनी पत्नी के धोखे के बारे में पता चला। उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने हैदराबाद के रहने वाले शख्स से बिना उसे तलाक दिए शादी कर ली है। इसके बाद मसूद उसे ढूंढने के मिशन पर निकल पड़ा। वह अपनी पत्नी को दोबारा अपने पास लाने के लिए नहीं बल्कि इसलिए ढूंढ रहा था ताकि उसे तलाक दिया जा सके और बच्चों की कस्टडी ली जा सके।
विज्ञापन


गुरुवार को साइबराबाद पुलिस ने मसूद और स्थानीय नेताओं की मदद से गायब हुई अफगान महिला को ढूंढ निकाला। हैरान करने वाली बात यह थी कि नीलोफर फर्जी आधार और वोटर आईडी कार्ड की मदद से यहां रह रही थी। पिछले दो सालों से मसूद मदद मांगने के लिए विभिन्न एजेंसियों, स्थानीय पुलिस और अफगान दूतावास से मदद मांग रहा था। चार महीने पहले मसूद को हैदराबाद के रहने वाले एक शख्स ने नीलोफर के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पता चलने के बाद याकूब ने गोलकुंडा पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे बताया कि नीलोफर ने हैदराबाद के रहने वाले जलालुद्दीन अकबर से शादी कर ली है और इस शादी से उसका एक बच्चा भी है। इस कहानी में ट्विस्ट तब आया जब अकबर की पत्नी ने फोन करके मसूद को बताया कि नीलोफर अकबर के साथ राजेंद्र नगर में रह रही है। फिलहाल बच्चे पुलिस की कस्टडी में हैं और वह पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed