फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lord Jagannath Owns 60,822 Acres In Odisha, 6 Other States

Odisha: ओडिशा के साथ सात राज्यों में भगवान जगन्नाथ की संपत्ति; 60,000 एकड़ से अधिक जमीन, 974 जगहों पर अतिक्रमण

Sun, 01 Oct 2023 09:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 01 Oct 2023 09:33 AM IST
सार

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के विधायक प्रशांत बेहरा के सवाल पर मंत्री ने बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ के नाम पर ओडिशा के 30 में से 24 जिलों में 60,426.943 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। 

विज्ञापन
Lord Jagannath Owns 60,822 Acres In Odisha, 6 Other States
Jagannath Temple - फोटो : social media

विस्तार

ओडिशा के कानून मंत्री जगन्नाथ सराका ने शनिवार को विधानसभा में बताया कि पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के नाम पर ओडिशा और छह अन्य राज्यों में 60,822 एकड़ से अधिक जमीन है।

विज्ञापन

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रशांत बेहरा के सवाल पर मंत्री ने बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ के नाम पर ओडिशा के 30 में से 24 जिलों में 60,426.943 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। बता दें, भगवान जगन्नाथ की यात्रा देश के कई बड़े शहरों में निकाली जाती है। इसमें गुजरात समेत दूसरे राज्यों के कई प्रमुख शहर है। इन शहरों में भगवान जगन्नाथ के मंदिर भी हैं।

विज्ञापन

साराका ने बताया कि इनमें से जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने करीब 38,061.892 एकड़ जमीन के अंतिम अधिकार रिकॉर्ड (आरओआर) प्राप्त कर लिए हैं। इसी प्रकार छह राज्यों में भगवान जगन्नाथ के नाम 395.252 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। मंत्री ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने पहले ही राज्य की विभिन्न तहसीलों में अतिक्रमण हटाने के लिए 974 मामले दाखिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसजेटीए अधिकारियों की उचित जांच के बाद जगन्नाथ मंदिर अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed