फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lord Ganesha immersions end in Maharashtra, 16 dead

महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन के दौरान 16 लोगों की मौत, दो लापता

Fri, 16 Sep 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha immersions end in Maharashtra, 16 dead
महाराष्ट्र में 11 दिन तक चले गणेश उत्सव के समाप्त होने के बाद गुरुवार को शुरू हुई विसर्जन प्रक्रिया में शुक्रवार सुबह तक 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो लापता बताए जा रहे हैं। नासिक में गुरुवार को भारी बारिश के बीच विसर्जन के दौरान सात लोगों की मौत हो गई।    
विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन के दौरान मुसालगांव के एक तालाब में सेना के जवान संदीप शिरसत और एक अन्य स्थानीय नागरिक रामेश्वर की डूबने से मौत हो गई, जबकि जिले के अन्य गांवों में नीलेश पाटिल, भूषण कास्बे, सुमित पवार, अमोल पाटिल और रोशन साल्वे की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


वर्धा जिले में नदी में विसर्जन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति के साथ सेल्फी लेने के क्रम में तीन छात्रों की डूबकर मौत हो गई, जबकि उनके एक दोस्त को स्थानीय नागरिकों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lord Ganesha immersions end in Maharashtra, 16 dead
गोदावरी में विसर्जन के दौरान वालुज के एक स्कूल शिक्षक परमेश्वर शेनगुले की डूबने से मौत हो गई, जबकि नांदेड़ में एक सफाईकर्मी की भी मौत हो गई। जलगांव की कांग नदी में दो युवा पानी के तेज प्रवाह में बह गए। एक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि एक अन्य लापता है। पुणे में विसर्जन के बाद से दो लोग लापता हैं। अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

नागपुर में एक 27 वर्षीया महिला मनीषा के.मासाराम की मौत बुधवार रात हनुमान मंदिर गणेशोत्सव मंडल में प्रसाद बनाने की लड़ाई के दौरान हो गई। मनीषा का भाई लोकेश और एक अन्य व्यक्ति दर्शन आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच वह बीच-बचाव करने पहुंचीं और धक्का लगने से गिर पड़ीं। इस घटना में उनकी मौत हो गई।

पंचपोली क्षेत्र के बुद्धनगर में गणेशोत्सव के दौरान 'महाप्रसाद' के लिए बनाई जा रही दाल की खौलती कहाड़ी में पांच साल की एक बच्ची प्रिया एस.माहुले गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वह 80 प्रतिशत से अधिक जल गई थी और बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed