फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha MP Baijayant Panda suspended from Biju Janata Dal on grounds of anti party activities

लोकसभा सांसद बैजयंत पांडा BJD से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Wed, 24 Jan 2018 10:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Wed, 24 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Loksabha MP Baijayant Panda suspended from Biju Janata Dal on grounds of anti party activities
बैजयंत पांडा
बीजू जनता दल (बीजद) ने पार्टी नेता और लोकसभा सांसद बैजयंत पांडा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बीजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बैजयंत पांडा को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के आधार पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबति कर दिया। केंद्रपाड़ा से सांसद बैजयंत पांडा पर काफी समय से पार्टी और नवीन पटनायक के खिलाफ मोर्चा खोलने का आरोप लगता रहा है। 
विज्ञापन


ओडिशा सरकार में वरिष्ठ मंत्री और बीजद के उपाध्यक्ष सूर्ज्यो नारायण पात्रो ने पत्रकारों को बताया कि, 'पार्टी विरोध गतिविधियों की वजह से बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बैजयंत पांडा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।' 
विज्ञापन

 

इसके कुछ देर बाद ही बैजयंत पांडा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह से गलत और निराधार बताया।

उन्होंने लिखा, 'मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि पार्टी पर नियंत्रण कर चुके एक आईएएस अधिकारी ने मेरे खिलाफ साजिश रची और नवीन पटनायक उसे समझ नहीं पाए। मैं सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता हूं। यह सभी निराधार हैं। मैं भगवान जगन्नाथ से मार्गदर्शन की प्राथर्ना करूंगा इसके बाद ही आगे कोई प्रतिक्रिया दूंगा।' 

 

मई 2017 में पार्टी की आलोचना करने और पार्टी सहयोगी ताथगत सतपती के साथ ट्विटर पर हुए एक विवाद के बाद बैजयंत पांडा को बीजू जनता दल के प्रवक्ता के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed