फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha Elections 2019: BJP focusing in Madhya Pradesh, PM Modi may contest for Guna seat

क्या गुना से चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी! प्रभात झा के बयान से कयासबाजी हुई तेज

Sun, 17 Feb 2019 06:50 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 17 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Elections 2019: BJP focusing in Madhya Pradesh, PM Modi may contest for Guna seat
नरेंद्र मोदी-ज्योतिरादित्य सिंधिया

भाजयुमो कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के बयान ने पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र को लेकर नई कयासबाजी छेड़ दी। प्रभात झा ने कहा कि नरेंद्र मोदी गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से अगला चुनाव लड़ेंगे। फिर तुरंत ही उन्होंने अपनी बात को संभालते हुए कहा कि देश के सभी 542 संसदीय क्षेत्रों से वही (नरेंद्र मोदी) चुनाव लड़ने वाले हैं। बहरहाल, झा के इस बयान ने नरेंद्र मोदी के गुना से चुनाव लड़ने की कयासबाजी को बढ़ा दिया।

विज्ञापन


झा का यह बयान जल्द सियासी मुद्दा भी बन गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह की पत्नी रुबिना शर्मा सिंह ने ट्वीट कर पूछा है कि प्रभात झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश के गुना से चुनाव लड़ने की बात कही है, क्या भाजपा या नरेंद्र मोदी इसकी पुष्टि करते हैं?
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि, गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र सिंधिया राजघराने के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। वर्तमान में कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं। सिंधिया को राहुल गांधी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। वह 39 लोकसभा सीटों का चुनावी गणित देखेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed