{"_id":"5c660df0bdec2253344386c6","slug":"loksabha-election-2019-large-number-tickets-cut-off-by-narendra-modi-to-avoid-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुकसान की संभावना खत्म करने को बड़ी संख्या में कटेंगे सांसदों के टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नुकसान की संभावना खत्म करने को बड़ी संख्या में कटेंगे सांसदों के टिकट
Fri, 15 Feb 2019 06:25 AM IST
गौरव द्विवेदी
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 15 Feb 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम चुनाव में भाजपा सांसदों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की भूमिका सबसे अहम होगी। अधिसूचना जारी होने से पहले पीएमओ के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी सांसदों का भविष्य तय करेंगे। मानक पर खरे नहीं उतरने वाले सांसदों को किसी भी सूरत में टिकट नहीं मिलेगा। पीएमओ ने सभी सांसदों से अपने 5 साल के कार्यकाल का हिसाब 20 फरवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक जिन सीटों पर भाजपा नहीं जीती है, वहां की रिपोर्ट संगठन तैयार कर रहा है, मगर जिन सीटों पर पार्टी काबिज है, वहां सीधे नरेंद्र मोदी की भूमिका होगी। हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी पीएम की लोकप्रियता कायम है, ऐसे में वह अपने क्षेत्र में नाकारा साबित हुए अलोकप्रिय सांसदों को टिकट दे कर मुसीबत मोल नहीं लेना चाहते। तीन राज्यों में हार के बाद पीएम सांसदों के साथ कोई रियायत नहीं बरतना चाहते। ऐसे में बड़ी संख्या में टिकट कटने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
पीएमओ ने सांसदों से अपने कार्यकाल की सभी गतिविधियों, सांसद निधि, विकास कार्य, पार्टी के कार्यक्रम, केंद्रीय योजनाओं के प्रसार में हिस्सेदारी समेत अन्य क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी मांगी है। पीएमओ 20 फरवरी तक सांसदों से रिपोर्ट मिलने के बाद अगले दो हफ्ते में इन सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लेगा। चुनाव की अधिसूचना अगले महीने के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है। दरअसल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कई मोर्चे पर व्यस्तता के कारण उनका भार कम करने के मद्देनजर पीएमओ यह काम करेगा।
विज्ञापन