{"_id":"5c676a9cbdec224c7f23d030","slug":"loksabha-election-2019-bjp-alerts-to-nda-allies-on-congress-approach","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजग के नाराज सहयोगियों से कांग्रेस के संपर्क साधने पर भाजपा सतर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजग के नाराज सहयोगियों से कांग्रेस के संपर्क साधने पर भाजपा सतर्क
Sat, 16 Feb 2019 07:12 AM IST
गौरव द्विवेदी
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 16 Feb 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अपने दो नाराज सहयोगियों अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सपा-बसपा के बाद अब कांग्रेस के संपर्क साधे जाने से भाजपा सतर्क हो गई है। प्रधानमंत्री हर सूरत में आम चुनाव तक इन दोनों दलों को राजग से जोड़े रखना चाहते हैं। यही कारण है कि हालात संभालने के लिए उन्होंने अपने एक विश्वस्त को मोर्चे पर लगाया है, जिन्हें हाल ही में राज्य की चुनावी टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
दरअसल अपना दल की ओर से भाजपा नेतृत्व को विवाद सुलझाने के लिए दिए गए 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया है। सपा-बसपा के साथ कांग्रेस की निगाहें भी 20 फरवरी पर टिकी है। यूपी की राजनीति से जुड़े और यूपीए 2 सरकार में मंत्री रहे एक वरिष्ठ नेता ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपना दल और राजभर से संपर्क साधा था। हालांकि दोनों ही दलों ने अपना रुख अब तक साफ नहीं किया है। कांग्रेस की रणनीति छोटे दलों को साथ लाने की है। इसी के तहत महान दल को साथ लाया गया है, वहीं शिवपाल यादव से बातचीत जारी है। पार्टी चाहती है कि राज्य में भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन से मुकाबले के लिए छोटे दलों के साथ एक मजबूत गठबंधन बने। इसी रणनीति के तहत अपना दल और राजभर से संपर्क साधा गया था।
विज्ञापन
इस बीच नाराज सहयोगियों के मामले में अब खुद पीएम ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। उन्होंने इसके लिए बेहद खास नेता को काम पर लगाया है। उक्त नेता ने दोनों सहयोगी दलों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की थी। दरअसल पीएम नहीं चाहते कि वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग में पैठ बनाने में मदद करने वाले इन दलों का किसी भी सूरत में साथ छूटे।
विज्ञापन