फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha updates bjp congress and other parties political news in hindi

Lok Sabha Election Updates: YSRCP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 19 मार्च को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

Sat, 16 Mar 2024 05:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Mar 2024 05:02 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र को अंतिम रूप देने और चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए 19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी।

विज्ञापन
Lok Sabha updates bjp congress and other parties political news in hindi
लोकसभा अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा ओडिशा चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ओडिशा के भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचे। राज्य के पार्टी प्रमुख मनमोहन समल और ओडिशा चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर के साथ वह पार्टी कार्यालय में आज बैठक करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा सांसद और भाजपा ओबीसी मौर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने बीआरएस पर तेलंगाना को लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "तेलंगाना में बीआरएस ने केवल राज्य को लूटा है। यह भ्रष्टाचार कलेश्वरम परियोजना के तहत किया गया है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहूंगा कि जब आपकी पार्टी सत्ता में थी तब आपने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा क्यों नहीं दिया? मोदी जी ने ओबीसी समुदाय के 27 लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी है। कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया? जब चुनाव आ रहा है तब वे ओबीसी के बारे में बात कर रहे हैं। कांग्रेस कई वर्षों तक सत्ता में रही, तब उन्होंने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई। आप यह बरदाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनने जा रहे हैं।"

19 मार्च को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र को अंतिम रूप देने और चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए 19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी।

शशि थरूर ने लगाया भाजपा पर आरोप

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उनपर तीन वादों को तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "भाजपा ने पिछले दस वर्षों में अपने तीन वादों को तोड़ा है। उन्होंने केरल में एम्स बनाने का वादा किया था, लेकिन यहां एक भी एम्स अभी तक नहीं बन पाया है। इसके अलावा उन्होंने केरल में राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था। इसका निर्माण उन्होंने गुजरात में किया। जब उनका ट्रैक रिकॉर्ड ही शून्य है तो कोई भला क्यों ही उनपर भरोसा करेगा।"

थरूर ने आगे कहा, "हमारा विचार यह है कि तिरुवनंतपुरम का अंतर्राष्ट्रीयकरण किया जाए और इसे वास्तव में एक महत्वपूर्ण राज्य की राजधानी बनाया जाए। हम क्या सोचते हैं और विपक्ष क्या सोचता है. इस पर एक बहुत बड़ा वैचारिक मतभेद है।"

वाईएसआरसीपी ने जारी की 25 उम्मीदवारों की सूची

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

केरल में बीडीजेएस ने लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की


केरल में भाजपा की सहयोगी भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) ने कोट्टायम और इडुक्की लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। बीडीजेएस के प्रदेश अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली ने बताया कि वह कोट्टायम से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वकील संगीता विश्वनाथन इडुक्की से पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

उन्होंने आगे बताया कि यह निर्णय शुक्रवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया था। इससे पहले बीडीजेएस ने घोषमा की थी कि बैजू कलासला राज्य की मवेलिककारा सीट से और के ए उन्नीकृष्णन चलाकुडी से चुनाव लड़ेंगे।

तमिलनाडु में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भाजपा में हुए शामिल

तमिलनाडु में भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed